Sunil Sharma
Read More
Shani Gochar: ज्योतिष में शनि न्याय को न्याय का देवता और जीवन में अनुशासन, तप तथा आध्यात्म का कारक कहा गया है। जब भी शनि की दशा, महादशा, साढे़साती या ढैय्या आती है तो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल मिलता है। यही कारण है कि इस ग्रह की दशा आने पर करोड़पति भी कंगाल बन जाते हैं। हालांकि सभी के लिए यह अशुभ नहीं होता है वरन कुछ की तो तरक्की ही साढ़ेसाती और ढैय्या में होती है।
ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार शनि आज कुंभ राशि में अस्त हो चुके हैं। वे यहां पर 5 मार्च (34 दिन) तक अस्त रहेंगे। इसका व्यापक असर सभी राशियों पर समान रूप से होगा। कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अनर्थकारी होगी। जानिए शनि का गोचर अलग-अलग राशियों के लिए कैसा रहेगा और उसके लिए क्या उपाय करना होगा।
इस राशि के लिए शनि ग्यारहवें घर में अस्त होगा। जिसकी वजह से उन्हें कॅरियर, बच्चों की एजुकेशन और प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। सट्टे या शेयर मार्केट से दूर रहें अन्यथा पैसा डुब सकता है। शनि उदय होने तक कहीं भी किसी भी तरह का पैसा इन्वेस्ट न करें। शनिवार के दिन मंदिरों में जाकर भिखारियों को भोजन कराएं।
मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कुंभ राशि वृषभ के लिए दसवां घर है। यह मान-सम्मान का भी घर है। यहीं से व्यक्ति की नौकरी और आय का पता चलता है। ऐसे में शनि का अस्त (Shani Gochar) होना आर्थिक समस्याएं लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को माता-पिता के खराब स्वास्थ्य को लेकर कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आप कठिन परिश्रम करेंगे परन्तु या तो वह निष्फल हो जाएगा, या उसका फल कोई दूसरा ले जाएगा। रोजाना हनुमानचालिसा का पाठ करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा।
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शनि को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है तथा कुंभ मिथुन का नवां भाव है। नवें घर में शनि का अस्त होना मिथुन राशि के लिए दुर्भाग्य लेकर आ सकता है। किसी भी तरह के रोग के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें, वरन तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम आरंभ करेंगे तो सफलता मिलेगी। सोमवार को शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।