---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: 4 सितंबर से इन 5 राशियों को मिल सकती है सफलता, शुभ ग्रह संयोग दिलाएगा धन लाभ

Lucky Zodiac Signs: 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी पर ग्रहों के शुभ योग-संयोग से कई शुभ राजयोग बन रहे हैं, जिससे 5 राशियों का भाग्य निखर सकता है. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें धन लाभ भी होगा?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: 4 सितंबर, 2026 को भादो माह कृष्णपक्ष की षष्ठी अष्टमी और दिन शुक्रवार है। यह दिन सुख-वैभव के दाता शुक्र को समर्पित हैं. इसके साथ ही यह दिन दूसरे चातुर्मास का बारहवां दिन है। इस दिन जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस दिन विन्ध्यवासिनी जयंती भी है। इस दिन को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र भी एक्टिव रहेंगे। जिससे साहस में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन ग्रह योग भी शुभ रहने वाले हैं। इस दिन सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में और बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ रहेंगे। इसके अलावा गुरु कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, मंगल मिथुन राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। जहां तक ज्योतिषीय योग संयोग की बात है, तो इस दिन शुक्र-मंगल के बीच नवपंचम योग बन रहा है, साथ ही सूर्य और बुध भी बुधादित्य योग बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यूं तो 4 सितंबर, 2026 के सभी ज्योतषीय योग-संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह लाभकरी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस दिन के ग्रह योग सफलता के साथ धन भी दिला सकते हैं?

4 सितंबर का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए 4 सितंबर का दिन मानसिक शांति और रुपयों-पैसों के लिए शुभ साबित हो सकता है. इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं। यह एक बेहद लाभकारी स्थिति है। इससे इस राशि के जातकों को तनाव से मुक्ति मिल सकती है। यह निवेश के लिए भी अच्छा रहेगा। जिनके धन अटके हुए हैं, उनको अचानक लाभ हो सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को उनके मेंटर की सलाह से लाभ होगा। फॅमिली में उत्सव का माहौल रहने से सभी लोग जुड़ाव महसूस करेंगे।

---विज्ञापन---

4 सितंबर का सिंह राशिफल

4 सितंबर को सिंह और बुध दोनों ग्रह सिंह राशि में हैं और बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। यह एक बेहद शक्तिशाली योग है, जिसके असर से इस राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। वर्क प्लेस पर कलीग और सीनियर दोनों से सहयोग मिलेगा। पहले दिया गया कोई आइडिया अब पसंद आ सकता है। सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को मां-सम्मान प्राप्त हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे, जो किसी बड़ी डील फाइनल होने से हो सकता है। व्यवसाय का विस्तार भी होने के योग बन रहे हैं। फॅमिली से सहयोग प्रपात होगा।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में कभी खत्म न होने दें ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं कंगाली के दिन, जान लें बड़ा वास्तु नियम

---विज्ञापन---

4 सितंबर का तुला राशिफल

शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और मालव्य राजयोग बना रहे हैं। यह बेहद फलदायी पंच महापुरुष योग है, जो जीवन सुख, वैभव और विलासिता में वृद्धि करता है। सुख-वैभव के दाता शुक्र की कृपा से इस राशि के जातकों हर काम लाभ होने के योग बन रहे हैं। जमीन और गाड़ी खरीदने की योजना सफल हो सालती हैं। करियर में कोई रुकावट है, तो सफलता मिल सकती है। वर्क प्लेस पर सीनियर ऑफिसर से तारीफ मिलेगी। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में भारी लाभ करवा सकती है। फॅमिली का पूरा सपोर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहान

---विज्ञापन---

4 सितंबर का कर्क राशिफल

4 सितंबर को कर राशि वालों पर गुरु ग्रह बृहस्पति की खास कृपा रह सकती है। क्योंकि, गुरु इसी राशि में उच्च होकर गोचर कर रहे हैं। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दिन जन्माष्टमी के योग भी हैं, तो जीवन में शुभता और खुशी बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर साथियों का भरपूर साथ मिलेगा। जिन लोगों के काम अटके हैं, उनकी गाड़ी फिर चल पड़ेगी। सरकारी और कानूनी मामले आपके पक्ष में झुक सकते हैं। बड़े भाई के सहयोग से इनकम के नए सोर्स सामने आएंगे। दूर के किसी रिश्तेदार के मदद मांगने पर आप दिल खोल कर हेल्प करेंगे।

4 सितंबर का धनु राशिफल

4 सितंबर की तारीख धनु राशि वालों के लिए एक बेमिसाल दिन सिद्ध हो सकती है। इस दिन के ग्रह योग से करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है। वहीं, इस दिन बनने वाले नवपंचम योग के कारण कारोबारियों की बाधाएं दूर होने के योग बन रहे हैं। जॉब करने वालों के भी इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। धन की आमद बढ़ने से लाइफस्टाइल में पॉज़िटिव बदलाव आ सकता है। यदि पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका पड़ा है, तो इस दिन की फॅमिली मीटिंग में सुलझ सकता है। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

    यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    ---विज्ञापन---

    First published on: Sep 03, 2026 08:30 PM

    End of Article

    About the Author

    Shyamnandan

    श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

    संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
    https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

    Read More
    ---विज्ञापन---
    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola