Numerology Personality Traits: इस 3 मूलांक के लोग बनते हैं 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर', चेक करें इनमें कहीं आप भी नहीं

Numerology Personality Traits: सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनना केवल टैलेंट नहीं बल्कि अंक ज्योतिष और किस्मत से भी जुड़ा है। 3 खास मूलांक वाले लोगों के लुक्स, आवाज और अदा में एक जादुई आकर्षण होता है जो सबको लुभाता है। आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-सी हैं, जिनके लोग जो बेहतरीन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनते हैं?

Numerology-Personality-Traits

सोशल मीडिया स्टार बनने वाले सिर्फ एल्गोरिदम नहीं, अंक ज्योतिष में 3 खास मूलांक से जुड़े होते हैं। (Photo Credit: AI/News24)

विज्ञापन

Numerology Personality Traits: हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि कुछ लोग रातों-रात एक स्टार बन गए हैं. इसकी एक ही वजह थी कि इनके वीडियो, रील्स और पोस्ट करोड़ों की व्यूज और लाखों की लाइक्स आ गई थी. हालांकि ऐसे कई लोग हैं, जो बरसों से इसमें लगे हैं, उनकी किस्मत की चाबी कहीं खो गई है. जी हां, अंक ज्योतिष की मानें तो यह केवल एल्गोरिदम का खेल नहीं है. यहां किस्मत भी चाहिए, जो कुछ खास मुलांकों से जुड़े हो सकते हैं. आइए जानते हैं, ये लोग कौन हैं, जिनकी केवल लुक नहीं, बल्कि आवाज, मुस्कान और अदा भी लोगों को लुभा लेती है और ये कमाल के इन्फ्लुएंसर होते हैं. साथ ही चेक करें, इनमें कहीं आप भी शामिल तो नहीं हैं?

मूलांक 3 (Radix 3)

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे यानी मूलांक के 3 के लोगों के बात करने वालों की शैली काफी इंप्रेसिव होती है. दरअसल वे काफी मीठा बोलते हैं, जिसे सुनकर दिल बाग-बाग हो जाता है. इससे लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं. यह देखा गया है कि ये एजुकेशन, नॉलेज, पॉडकास्ट, मोटिवेशन आदि फील्ड से जुड़े होते हैं और बेजोड़ स्पीकर और इन्फ्लुएंसर होने की वजह से सोशल मीडिया पर हीरो बनते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 (Radix 5)

मूलांक 5 यानी किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग किसी ट्रेंड के पीछे नहीं भागते हैं, बल्कि ट्रेंडसेटर होते हैं. जी हां, अक्सर ये लोग इन्फ्लुएंसर बनकर नया ट्रेंड बनाते हैं, जिसे लोग फॉलो करते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसकी वजह है इस मूलांक के स्वामी ‘बुध’। इस ग्रह के प्रभाव से ये लोग हाजिरजवाब, हास्य-व्यंग के धनी, जिंदादिल और बेहद मॉडर्न ख्यालात के होते हैं. इसके साथ ये लोग टेक्निकली स्किल्ड और सोशल मीडिया के एल्गोरिदम को भी समझते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6

इस मूलांक के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग क्यों इन्फ्लुएंसर बनते हैं, इसकी वजह भी यही ग्रह हैं, क्योंकि इस ग्रह के कारण ये लोग आर्ट, ग्लैमर और लग्जरी से बेहद खास लगाव और नाता रखते हैं. इनकी एक और विशेषता यह होती है कि ये लोग न केवल नैचुरल एंटेरटेनर बल्कि ऑडियो-वीडियो और कैमरा फ्रेंडली भी होते हैं. यह देखा गया है कि इनके लुक, चार्म और स्टाइल के लोग लोग दीवाने हो जाते हैं. अक्सर ऐसे लोग फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल के क्षेत्र में तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ