---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, बिगड़ सकते हैं काम; पढ़ें 5 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 सितंबर 2026 शनिवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें आज का राशिफल.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 5 September 2026: आज 5 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज गोगा नवमी का दिन है. इसके साथ ही आज आडल और विडाल योग प्रभावी रहेगा. मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहने वाला है. वज्र और सिद्धि योग रहेगा. आज तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. शुभ-अशुभ योग और ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 5 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आज जो भी करें, दिल से और मन लगाकर करें. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. आज आपको लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा. आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. मित्रों के साथ काफी समय व्यतीत होगा. बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आज आप के कार्यों की तारीफ भी करेंगे. कार्य पूर्ण करने के लिए आपको किसी की मदद लेनी होगी. बिना पूछे अपनी राय किसी को न दें अन्यथा अपमानित हो सकते हैं.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

ऑफिस में काम की वजह से आपका तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो बेहतर होगा कहीं घुमने चले जाएं. आपके अपनों को आप की जरूरत है. मौज-मस्ती पर आज खर्च अधिक होगा. पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

अकारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं. मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है. उन्नति में बाधा आएगी. कोई खुशखबरी सुन सकते हैं. आज की यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

नौकरी बदलने का मन बना चुके है. किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है. संचित धन का निवेश आपके लिए लाभप्रद रहेगा. किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे. संतान सुख की प्राप्ति संभव है.

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar Rashifal: 11 सितंबर को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन बदलेगा भाग्य, मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को होगा मुनाफा

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

दिन की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर बेहद चिंतित रहेंगे जिससे आपका मन उदास रहेगा. किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी. अपने अधीनस्तों के किए कार्यों की सराहना करें, उससे आपको लाभ होगा.

---विज्ञापन---

तुला राशि 

विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी. कुछ नया सीखने को मिलेगा. जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं. नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी. अपनी सेहत पर नजर रखना होगा.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

आज आप प्रतियोगिता में सफल होंगे. जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है. अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें. मनचाहा जवाब न मिलने से आप निराश रहेंगे. आज की यात्रा को टालने का प्रयास करें.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी. आप स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे. मित्रों से मतभेद हो सकते है. कार्य स्थल पर जन हानि के योग हैं. अपना इष्ट बल मजबूत करें. आपके खाने पीने में लापरवाही ठीक नहीं है.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी. जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा. आज कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है. पिता का साथ आज कम आएगा.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

आप आज के दिन जरूरत मंद लोगों की मदद करें. मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी. राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पैसों का लेन-देन संभव हैं. अपने खान-पान पर ध्यान दें. आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे. मेहमानों का आगमान हो सकता है. जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे. धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें. उदर रोग आपको परेशान कर सकता है.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 05, 2026 07:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola