Lucky Zodiac Signs: 5 सितंबर के ग्रह योग इन 5 राशियों को करवाएंगे लाभ, धन प्राप्ति के साथ रुके काम होंगे पूरे

Lucky Zodiac Signs: 5 सितंबर 2026 को मालव्य और बुधादित्य राजयोग जैसे शुभ राजयोग बन रहे हैं, जिससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों को अचानक धन लाभ और रुके कामों में सफलता मिलेगी और यह दिन उनके वरदान बन सकता है?

Lucky-Zodiac-Signs

5 सितंबर को राजयोगों का महासंयोग हो रहा है। (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 5 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की नवमी तिथि और दिन शनिवार है. यह दिन कर्म और न्याय के स्वामी शनि को समर्पित है. इस दिन दही-हांडी पर्व के साथ योगमाया जयंती मनाई जाएगी। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र के साथ आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग अचानक योग का निर्माण करता है, जिससे कोई काम अचानक पूरा हो जाता है और लाभ देकर जाता है।

विज्ञापन

इस दिन मिथुन राशि में चंद्र-मंगल की युति बनेगी। इसके साथ ही इन शुक्र-चंद्र का नवपंचम योग भी बन रहा है। सूर्य और बुध सिंह राशि बुधादित्य बनाए रहेंगे। शुक्र स्वराशि तुला में उच्च होकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं। बाकी ग्रहों की ग्रहों की स्थित यथावत रहेगी। गुरु कर्क राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार,5 सितंबर, 2026 ज्योतषीय योग-संयोग का प्रभाव से सभी राशियां व्यापक रूप से प्रभावित होंगी, पर 5 राशियों के लिए यह दिन एक वरदान की तरह साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस दिन के ग्रह योग धन प्राप्ति के साथ रुके काम भी सफल करवा सकते हैं?

विज्ञापन

5 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए 5 सितंबर का दिन खास साबित होगा, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्र-मंगल युति हो रही है. यह कई फील्ड से जुड़े लोगों के लिए एक वरदान बन सकती है. जबरदस्त धन लाभ के योग बन रहे हैं. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे चंद्र-मंगल युति के कारण अचानक एक नई स्पीड पकड़ सकती हैं. वर्क प्लेस पर बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता की आपकी प्रशंसा हो सकती है. फॅमिली साइड से हर मेम्बर का योगदान मिलेगा. तनाव दूर रहेगी.

विज्ञापन

5 सितंबर का सिंह राशिफल

5 सितंबर का दिन सिंह राशि के लोगों उत्साह, बुद्धिमत्ता और नए विजन का सिद्ध हो सकता है. आपकी राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो आपको कई लाभ देकर नवाजेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिसकी वजह होगी आपका बेस्ट सामाजिक काम. वहीं वर्क प्लेस पर कलीग आपको पूरा सपोर्ट करेंगे. गवर्नमेंट सर्विस से जुड़े लोग को बड़ा लाभ या शुभ समाचार मिल सकता है. इस दिन आपकी वाणी में गजब का प्रभाव रहेगा, जो लोग सेल्स के काम से जुड़े हैं बड़ी डील पाएंगे.

5 सितंबर का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए 5 सितंबर के ग्रह योग काफी फेवरेबल है. इस दिन आपकी ही राशि के स्वामी शुक्र विराजमान हैं और महाफलदायी मालव्य राजयोग बना रहे हैं. इस शुभ योग के असर से जीवन में सुख-सुविधाओं और लग्जरी की चीजों की वृद्धि होगी. कारोबार से जुड़ी जातकों पार्टनरशिप से लाभ होगा. करियर में तेजी आएगी और आर्थिक फायदा हो सकता है, मैरिड लाइफ और लव रिलेशनशिप में स्वीटनेस बढ़ेगी. स्टूडेंट जातक अपने टीचर से गाइडलाइन पाएंगे.

विज्ञापन

5 सितंबर का कर्क राशिफल

5 सितंबर का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आशाओं को पूरा करने का दिन सिद्ध हो सकता है, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही उच्च के होकर बैठे हैं और हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इस दिन कई स्रोतों से धन का आगमन हो सकता है. लिहाजा आपकी फायनेंशियल स्थिति बेहद मजबूत बनी रह सकती है. निवेश से भी बढ़िया लाभ हो सकता है. केवल इतना ही नहीं, बल्कि बचत की पुरानी योजनाएं भी अच्छा रिटर्न दे सकती हैं। फॅमिली मेंबर्स का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

विज्ञापन

5 सितंबर का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी खास साबित हो सकता है, क्योंकि कर्मफल दाता शनि आपकी ही राशि में वक्री हैं, हो अचानक काम सफल कवाएंगे. इस दिन आपके पुराने पेंडिंग कार्यों को के नई गति मिल सकती है. मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से अप्रत्याशित या अचानक धन लाभ होने के भी योग हैं. कानूनी मामलों सफलता मिलने के भी चांस हैं. फैमिली में प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में समाधान और सफलता का योग बन रहा है. अपना और लाइफ पार्टनर के सेहत का ध्यान रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ