Zodiac Personality Traits: मैच्योरिटी एज 40 के बाद संवरता है इन 3 राशियां का नसीब, कमाते हैं अपार धन और इज्जत

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की किस्मत का एक विशेष ‘लॉकिंग पीरियड’ होता है. यही कारण है कि कुछ लोग 40 की उम्र के बाद अपार धन-प्रतिष्ठा पाते हैं. आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनका नसीब मैच्योरिटी एज के बाद संवरता है?

Zodiac-Personality-Traits

40 साल की उम्र के बाद 5 राशियों का भाग्य अचानक यू-टर्न लेता है, जानें क्यों? (Photo Credit: AI/News24)

Zodiac Personality Traits: यदि आपको लगता है आपके जीवन से संघर्ष समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है, पूरी मेहनत के बाद भी सफलता दूर-दूर रहती है, तो ज्योतिष शास्त्र से अपने भाग्य के ‘लॉकिंग पीरियड’ को चेक कर सकते हैं। जी हां, इस शास्त्र की मान्यता है कि हर व्यक्ति का नसीब एक कंसिडेरेबल टाइम के बाद ही खुल पाता है।

विज्ञापन

चाहे आप किसी भी इंडस्ट्री या फील्ड में काम करते हों, आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की किस्मत 40 साल की उम्र के बाद गजब तरीके से टर्न लेती है और वे तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है। ऐसा अधिकतर 5 राशियों के व्यक्तियों के जीवन में होता है कि मैच्योरिटी एज 40 के बाद धन और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के लोग काफी मेहनती, ईमानदार और धीरज वाले होते हैं। लेकिन जीवन में करियर की शुरुआत में ये मेहनत का फल नहीं पा पाते हैं और निराश भी हो जाते हैं। इस राशि के लोग अक्सर 40 के बाद अपने संचित अनुभव से किस्मत का साथ पाते हैं और सही डिसिजन से अपार धन-दौलत और प्रतिष्ठा पाते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि राशिचक्र की छठी राशि है, जो परफेक्शन की दीवानी मानी जाती हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में ये दूसरों से मदद पाने के चक्कर में काफी समय गंवा देते हैं। इन्हें खुद की शक्ति की समझ 40 के उम्र के बाद जब आती है, तो अपने लॉजिकल माइन्ड और स्किल से अपने करियर-कारोबार को टॉप पर ले जाते हैं और धन बरसा देते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि के स्वामी शनि हैं और यह राशिचक्र की दसवीं राशि है। ये काफी अनुशासन से बंधे रहने वाले लोग होते हैं। शुरुआत में कम अनुभव से अक्सर ये संघर्षों में जीते हैं। लेकिन ये कभी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ते हैं। यह देखा गया है कि इनके ऊपर ग्रह, विशेषकर शनि, मैच्योरिटी एज यानी 40 के बाद ही मेहरबान होते हैं। तब ये खूब बड़ा मकाम हासिल करते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ