---विज्ञापन---

Numerology Prediction: 5 सितंबर से इन 3 मूलांकों वालों को होगा करियर-कारोबार में लाभ, दिया हुआ पैसा मिलेगा वापस

Numerology Prediction 5 September 2026: 5 सितंबर 2026 को मूलांक 5, भाग्यांक 6 के स्वामियों के साथ शनि का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे यह दिन बुद्धि, लग्जरी और कड़े अनुशासन का संतुलन बनाएगा. इससे यह दिन 3 खास मूलांक वालों के लाभकारी होगा और करियर-कारोबार तरक्की होगी. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Prediction 5 September 2026: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 5 सितंबर, 2026 का दिन काफी खास सिद्ध होने वाला है. अंक के अनुसार इस तारीख का मूलांक 0+5 यानी 5 है, जबकि पूरी तारीख यानी 05–09–2026 का योग 0 + 4 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 24, फिर 2 + 4 = कुल योग 6 बनता है. यानी, इस दिन का मूलांक 5 और भाग्यांक 6 है. अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से है, जो बुद्धि-वाणी, कम्युनिकेशन और कारोबार को बढ़ावा देने वाले ग्रह हैं. वहीं, भाग्यांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो बुध के परम मित्र है.

दूसरी ओर, 4 सितंबर का दिन शनिवार है, जिसके स्वामी शनि हैं. इस प्रकार 5 सितंबर के दिन के उपर बुध और शुक्र की ऊर्जा के साथ इनका भी असर होगा. ऐसे में यह दिन बुद्धि-वाणी में स्मार्टनेस, रहन-सहन में लग्जरी और कर्मशीलता में डिसिप्लिन के संगम के साथ आएगा, जिसका सभी मूलांकों पर व्यापक रूप से पड़ेगा. लेकिन यह दिन 3 मूलांक वालों के लिए बेहद फलदायी साबित होने के योग दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनके करियर-कारोबार में लाभ होगा और दिया हुआ कर्ज भी वापस मिलेगा?

---विज्ञापन---

5 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 के लिए यह दिन ‘मर्करी एनर्जी’ की शक्ति लेकर आएगा. इसके असर से इन मूलांक वालों के सोचने की क्षमता और डिसिजन लेने की प्रक्रिया में स्पष्टता और स्मार्टनेस बढ़ेगी. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोग अपने तर्क से कलीग और बॉस को प्रभावित कर सकते हैं. आपकी वाणी के आकर्षण से रिश्तों पर भी पाज़िटिव असर होगा. धन की आमद बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. फॅमिली का सहयोग प्राप्त होगा. लाइफ पार्टनर से क्लोजनेस बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस 3 मूलांक के लोग बनते हैं ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’, चेक करें इनमें कहीं आप भी नहीं

---विज्ञापन---

5 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 के जातकों के लिए यह दिन सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आपके प्रयासों से धन में वृद्धि भी होगी यानी इनकम बढ़ेगी. कोई बड़ी राशि का दिया हुआ पुराना कर्ज वापस मिल सकता है. जो लोग आर्ट, ग्लैमर और फैशन से जुड़े हैं, उनको लाभ होगा. रिलेशनशिप में स्वीटनेस बढ़ेगी. पारिवारिक रिश्तों के साथ लव लाइफ में भी रोमांच बढ़ सकता है. दिन सुखद और रात रोमांटिक हो सकती है. किसी जरुरतमन्द की मदद कर आपको संतुष्टि मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि

---विज्ञापन---

5 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं. शनि के लिए बुध और शुक्र दोनों ही बेहद अनुकूल होते हैं. लिहाजा इस मूलांक के लोगों के यह दिन बढ़िया साबित हो सकता है. जॉब करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. संभवतः लीडरशिप करने का सुअवसर प्राप्त हो. अटके हुए काम शुरू हो सकते हैं. आप केवल अपनी नहीं बल्कि कलीग की समस्याओं के लिए आवाज उठा सकते हैं. किसी निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: मथुरा के महावन स्थित ब्रह्मांड बिहारी मंदिर की परंपरा है अनूठी, यहां लगते हैं मिट्टी के पेड़े के भोग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 04, 2026 09:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola