Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 का जल्द आरंभ होने वाला है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान शुक्र, मंगल, बुध समेत राहु और केतु राशि और गोचर करेंगे। नवग्रहों में राहु-केतु का खास महत्व है, जिनका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर समय-समय पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को राहु और केतु साथ में राशि परिवर्तन करेंगे। हालांकि ये गोचर अलग-अलग राशियों में होगा। 18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे।
आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 2025 में राहु-केतु गोचर से विशेष लाभ होने की संभावना है।
राहु-केतु गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा लकी!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन करना शुभ रहेगा। प्रत्येक काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे सभी कार्य पूरे होते चले जाएंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्राओं से लाभ होगा। व्यापारियों को तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है, जिससे व्यापार में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अविवाहित जातकों को प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने से शादीशुदा जातकों का मूड अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: न्यू ईयर से पहले 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा! चंद्र ने किया गोचर
तुला राशि
अविवाहित जातकों का किसी पुराने दोस्त से विवाह तय हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। कारोबारियों की कुंडली में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों का कद बढ़ेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उम्रदराज जातकों की सेहत पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। हाल ही में जिन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा के एग्जाम दिए हैं, उन्हें उसमें अच्छे अंक हासिल होंगे।
मकर राशि
साल 2025 में बिजनेसमैन भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। राहु-केतु की विशेष कृपा से मकर राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। उम्रदराज जातकों की सेहत सामान्य रहेगी। कारोबारियों को निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य में मोटा मुनाफा होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines