Chandra Gochar 2024: न्यू ईयर से पहले 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा! चंद्र ने किया गोचर

Chandra Gochar 2024: बीते दिनों मन के कारक ग्रह चंद्र ने राशि परिवर्तन कर लिया है, जिसके कारण न्यू ईयर से पहले कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं क्रिसमस के दिन किस समय चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है और उससे किन तीन राशियों को खास फायदा हो सकता है।

Chandra Gochar 2024

सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत!

विज्ञापन

Chandra Gochar 2024: साल 2025 जल्द शुरू होने वाला है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। हालांकि साल 2024 दिसंबर माह के आखिरी कुछ दिन भी ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। नवग्रहों में से एक चंद्र देव ने बीते दिनों क्रिसमस के मौके पर राशि परिवर्तन कर लिया है। चंद्र को मन, भावना और माता आदि का कारक ग्रह माना जाता है, जो मात्र सदा दो दिन के लिए ही प्रत्येक राशि में विराजमान रहते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को प्रात: काल 1 बजकर 50 मिनट पर चंद्र ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले वह कन्या राशि में मौजूद थे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को न्यू ईयर से पहले चंद्र गोचर से विशेष लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

चंद्र गोचर से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य!

मिथुन राशि

न्यू ईयर से पहले मिथुन राशि के जातकों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है। चंद्र देव की विशेष कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे सेहत में सुधार होने के साथ-साथ मानसिक शांति का अहसास होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी। नई बिजनेस डील के पूरे होने से मिथुन राशि के जातकों के काम का विस्तार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नए साल से पहले शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से अविवाहित जातकों का उनके किसी पुराने दोस्त से रिश्ता तय हो सकता है।

कर्क राशि

शादीशुदा कपल के पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। जो लोग लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें जल्द बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। चंद्र देव की विशेष कृपा से युवा वर्ग का मन शांत रहेगा। लाइफ में क्या करना है, इसको लेकर आप जल्द एक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। अविवाहित जातकों का रिश्ता किसी बचपन के दोस्त से तय हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। साल 2024 के आखिरी कुछ दिन कारोबारियों और दुकानदारों के लिए खुशियों और समृद्धि से भरे रहेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मिथुन और कर्क राशि के लोगों के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को न्यू ईयर से पहले कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छात्रों की कोई पुरानी इच्छा उनके माता-पिता पूरी कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी साल खत्म होने से पहले सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा-खासा मुनाफा होगा, जिससे वो जल्द अपने नाम पर कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। कारोबारियों के काम में वृद्धि होगी। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य न्यू ईयर से पहले उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ