Numerology Prediction: 10 जुलाई 2026 का शुक्रवार कई मूलांक वालों के लिए नई उम्मीदें और अच्छे मौके लेकर आ सकता है. अंक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, 10 तारीख का मूलांक 1 है, जिसका संबंध सूर्य से है. सूर्य आत्मविश्वास, लीडरशिप, पहचान और नई शुरुआत के प्रतीक हैं. वहीं, पूरी तारीख 10-07-2026 का कुल योग 18 और भाग्यांक 9 बनता है, जिसके स्वामी मंगल हैं. मंगल साहस, ऊर्जा, तेजी और बड़े फैसले लेने की ताकत देते हैं यानी 10 जुलाई को सूर्य और मंगल की ऊर्जा मिलकर आपको पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रही है. जो लोग नौकरी, बिजनेस, स्टार्टअप, प्रशासन, राजनीति या स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, तो इस इन उन्हें अपने टैलेंट को दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं, मूलांक 1 से 9 तक सभी लोगों के लिए 10 जुलाई 2026 का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
10 जुलाई का दिन मूलांक के लोगों के पक्ष में रह सकता है. आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा. कोई रुका काम आगे बढ़ेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभ देगी. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें. सेहत सामान्य रहेगी. खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें. निवेश सोच-समझकर करें. शाम का समय आपके लिए शुभ रह सकता है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के लोग 10 जुलाई को भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. धैर्य आपके सबसे बड़े हथियार की तरह काम करेगा. परिवार का साथ मन को सुकून देगा. पुराने दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से फायदा होगा. नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालें. व्यापार में छोटे लाभ मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में गलतफहमी दूर होगी. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पर्याप्त नींद लें. दिन का अंत संतोष के साथ होगा.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 के जारकों की योजनाएं 10 जुलाई को गति पकड़ सकती हैं. लंबे समय से किया गया प्रयास रंग ला सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी. बिजनेस में नया संपर्क बन सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें. जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: Clock Vastu Effects: क्या घड़ी का फास्ट या स्लो होना भाग्य पर असर डालता है? जानें वास्तु शास्त्र का रहस्य
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
10 जुलाई को मूलांक 4 के जातक हर काम व्यवस्थित तरीके से करने का प्रयास करेंगे. छोटी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत नजर आएगी. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. खानपान पर ध्यान दें. नई तकनीक सीखना लाभदायक रहेगा. शाम को मन प्रसन्न रहेगा.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 के लोगों के लिए 10 जुलाई का दिन बदलाव लेकर आ सकता है. नई जगह से अच्छा अवसर मिल सकता है. करियर में सकारात्मक संकेत मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में गति बनी रहेगी. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. सोशल मीडिया या ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा हो सकता है. दोस्तों का साथ मिलेगा. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. समय का सही उपयोग करें. आत्मविश्वास बनाए रखें.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
10 जुलाई को मूलांक 6 वालों की सबसे बड़ी ताकत उनका परिवार रहेगा. घर में कोई शुभ चर्चा हो सकती है. आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी में माहौल अनुकूल रहेगा. व्यापार में पुराने ग्राहक फायदा देंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. कला और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. तनाव से दूरी बनाकर रखें. छोटी खुशियों का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
10 जुलाई के दिन मूलांक 7 के जातक अपने मन की आवाज जरूर सुनें. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में धैर्य से काम लें. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार के किसी सदस्य की सलाह लाभ दे सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी मजबूत होगी. सेहत में सुधार महसूस होगा. पुराने अनुभव आज काम आएंगे. सकारात्मक सोच बनाए रखें.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
10 जुलाई के दिन मूलांक 8 के लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से पहले पूरी जानकारी लें. परिवार का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अनुशासन बनाए रखें. दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 के लोग 10 जुलाई को ऊर्जा और उत्साह दोनों से भरपूर रहेंगे. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत शुभ रह सकती है. आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे.
यह भी पढ़ें: Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines