Clock Vastu Effects: क्या घड़ी का फास्ट या स्लो होना भाग्य पर असर डालता है? जानें वास्तु शास्त्र का रहस्य

Clock Vastu Effects: वास्तु मान्यताओं में घड़ी को केवल समय नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है. फास्ट, स्लो या बंद घड़ी को अलग-अलग संकेतों से जोड़ा गया है. जानिए, घड़ी से जुड़े वास्तु शास्त्र के रहस्य.

Clock-Vastu-Effects

Clock Vastu Effects: घर में लगी घड़ी पर शायद आपकी नजर दिनभर में कई बार जाती होगी. लेकिन क्या कभी सोचा है कि यह सिर्फ समय ही नहीं दिखाती, बल्कि वास्तु की मान्यताओं के अनुसार घर की ऊर्जा से भी जोड़कर देखी जाती है? कई लोग मानते हैं कि अगर घड़ी सही समय पर चल रही हो और सही दिशा में लगी हो, तो घर का माहौल बेहतर रहता है. वहीं, बंद, टूटी या गलत समय दिखाने वाली घड़ी को शुभ नहीं माना जाता है. यदि आप भी वास्तु के छोटे-छोटे नियमों पर भरोसा रखते हैं, तो घड़ी से जुड़ी ये बातें आपके काम आ सकती हैं. जानिए, घड़ी से जुड़े वास्तु शास्त्र के रहस्य.

विज्ञापन

स्लो घड़ी का मतलब

वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, अगर आपकी घड़ी हमेशा सही समय से पीछे चलती है, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे कामों में देरी, बार-बार रुकावट और मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलने जैसी स्थिति बन सकती है. इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर रखना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

तेज घड़ी का असर

बहुत तेज चलने वाली घड़ी भी वास्तु में सही नहीं मानी जाती. ऐसी मान्यता है कि इससे घर के लोगों में बेवजह की जल्दबाजी और मानसिक दबाव बढ़ सकता है. हर काम जल्दी करने की आदत कई बार गलत फैसले भी करा सकती है. हालांकि घड़ी को एक या दो मिनट आगे रखना सामान्य माना जाता है, लेकिन उससे ज्यादा का अंतर रखने की सलाह नहीं दी जाती.

विज्ञापन

बंद घड़ी हटाएं

अगर घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है या उसका कांच टूटा हुआ है, तो उसे नजरअंदाज न करें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसी घड़ी सकारात्मक माहौल को प्रभावित कर सकती है. बिना बैटरी वाली या धुंधला डायल दिखाने वाली घड़ी भी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. उसे ठीक कराएं या घर से हटा दें.

विज्ञापन

चुनें घड़ी की सही दिशा

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन और नए अवसर से जोड़कर देखा जाता है. पूर्व दिशा भी शुभ मानी जाती है, क्योंकि इसे नई शुरुआत और तरक्की का प्रतीक माना जाता है. पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगाई जा सकती है. वहीं दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. दरवाजे के ठीक ऊपर घड़ी लगाना भी उचित नहीं माना जाता. घड़ी को हमेशा साफ रखें. धूल जमा होने न दें. गोल या अंडाकार आकार की घड़ी को कई वास्तु विशेषज्ञ बेहतर मानते हैं. साथ ही उसका कांच साफ और सही हालत में होना भी जरूरी माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ