Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी

Money Astrology Remedies: मेहनत के बावजूद इनकम नहीं बढ़ रही और धन नहीं टिक रहा है, तो इसका कारण कमजोर ग्रह भी हो सकते हैं. राशि के अनुसार सरल वैदिक ज्योतिष उपाय अपनाकर ग्रहों को मजबूत करें और आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खोलें.

Money-Astrology-Remedies

Money Astrology Remedies: अगर आप भी उन लाखों लोगों में से हैं, जो पूरी मेहनत करने के बावजूद धन की तंगी से जूझ रहे हैं, यदि आपकी भी इनकम रुकी हुई है और बचत हो नहीं पा रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. वैदिक ज्योतिष में हर राशि के एक स्वामी ग्रह होते हैं. जब वह ग्रह कमजोर होता है, दूषित या पीड़ित होता है और उसकी स्थिति सही नहीं होती है, तो जीवन में धन समेट कई परेशानियां आने लगती हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि कुछ सरल, अचूक और ग्रंथों में वर्णित ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर कोई भी इंसान अपनी राशि के स्वामी ग्रह को मजबूत कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन की आमद में तेजी याने लगेगी. आइए जानते हैं, क्या हैं राशि के अनुसार ये खास और क्लासिकल ज्योतिषीय उपाय, जो खाली तिजोरी को भर सकते हैं और आर्थिक समृद्धि का रास्ता खोल सकते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है. इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं. अगर आपकी इनकम नहीं बढ़ रही और हाथ खाली हैं, तो रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें. साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण को गुड़ की खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं.
जपें ये मंत्र: ॐ हनुमते नमः और ॐ भौं भौमाय नमः. इन मंत्रों के जाप से मंगल ग्रह मजबूत होता है और धन लाभ होता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सुख-वैभव और विलासिता के कारक हैं. अगर धन की कमी से परेशानी बढ़ रही है, तो हर शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनें और मां लक्ष्मी को कमल या लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं.
जपें ये मंत्र: ॐ महालक्ष्म्यै नमः और ॐ शुं शुक्राय नमः. इस मंत्र का नियमित जाप आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और आय के नए स्रोत खोलता है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. अगर पैसे बार-बार खर्च हो रहे हैं और बचत नहीं हो पा रही है, तो अपनी तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करें. कर्ज से मुक्ति के लिए भगवान गणेश को हल्दी की माला चढ़ाएं.
जपें ये मंत्र: ॐ क्लीं ऐं सः और ॐ बुं बुधाय नमः. स्फटिक की माला से इस मंत्र का जाप करने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं और धन स्थिर होता है.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. पैसा टिकने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं.
जपें ये मंत्र: ॐ नमः शिवाय और ॐ सों सोमाय नमः. इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. धन वृद्धि के लिए तांबे के लोटे से प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य (जल) दें. रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उसे घर के मुख्य हिस्से में छिड़कें.
जपें ये मंत्र: ॐ सूर्याय नमः. इस जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में उन्नति होती है.

कन्या राशि (Virgo)

बुध इस राशि के स्वामी हैं. रुका हुआ धन वापस पाने के लिए बुधवार के दिन गायों को हरी घास खिलाएं. किसी जरूरतमंद को साबुत मूंग की दाल और गुड़ का दान करें.
जपें ये मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः और ॐ बुं बुधाय नमः. भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाते हुए इस मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

शुक्र इस राशि के स्वामी हैं. शुक्रवार के दिन मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें. तिजोरी में लाल कपड़े में बंधा हुआ कमल का फूल रखें.
जपें ये मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः और ॐ शुं शुक्राय नमः. इस मंत्र से मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मंगल इस राशि के स्वामी हैं. आर्थिक संकट दूर करने के लिए मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी के लड्डू या सिंदूर चढ़ाएं. शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. ‘
जपें ये मंत्र: ॐ हनुमते नमः और ॐ मं मंगलाय नमः. इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मंगल ग्रह मजबूत होते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं. गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें. तिजोरी में पीले कपड़े में हल्दी की दो गांठें बांधकर रखें.
जपें ये मंत्र: ॐ श्री विष्णवे नमः ॐ बृं बृहस्पतये नमः. भगवान विष्णु की आराधना करते हुए इस मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

शनि इस राशि के स्वामी हैं. शनिवार के दिन गरीबों को सिक्कों या अन्न का दान करें. शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
जपें ये मंत्र: ॐ शं शनिश्चराये नमः. इसके नियमित पाठ से शनि का कोप शांत होता है और धन आता है.

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि इस राशि के स्वामी हैं. शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और काले तिल व उड़द की दाल का दान करें.
जपें ये मंत्र: ॐ महामृत्युंजय नमः और ॐ शं शनिश्चराये नमः. यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और शनि के अशुभ प्रभाव को कम करता है.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

इस राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं. गुरुवार को माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. पक्षियों को दाना डालें और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
जपें ये मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः. इस जाप से गुरु ग्रह मजबूत होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है.

श्रद्धा से अपनाएं ये नियम

ये उपाय तभी कारगर होते हैं जब आप इन्हें पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ करें. ध्यान रखें, किसी भी मंत्र या उपाय का असर तुरंत नहीं होता, उसके लिए धैर्य और विश्वास जरूरी है. साथ ही, अपने कर्मों में ईमानदारी रखें और जरूरतमंदों की मदद करना न भूलें. याद रखें, ज्योतिष उपाय आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच का साथ देते हैं. अगर आप इन नियमों का पालन करेंगे, तो धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ