Numerology: इन मूलांक वालों की लव लाइफ में आता है उतार-चढ़ाव, प्यार में बार-बार मिलता है धोखा

Numerology: व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. जन्म तारीख और मूलांक से रिश्तों और लव लाइफ के बारे में पता कर सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे मूलांक के बारे में जानते हैं जिन्हें प्यार में अक्सर धोखा मिलता है.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के जरिए उसका मूलांक पता कर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. किसी का जन्म 14 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 4 यानी 5 होगा. प्यार के मामले में कई लोगों को अक्सर धोखा खाना पड़ता है. न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक, किन मूलांक के लोगों को लाइफ में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इन्हें बार-बार धोखा मिलता है और लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है.

मूलांक 2 के लोग

किसी का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. यह लोग चंद्र देव के प्रभाव से इमोशनल होते हैं. मूलांक 2 वाले लोग जल्दी से किसी से अटैच हो जाते हैं और भरोसा कर लेते हैं. यह लोग पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं. इसी वजह से इन्हें धोखा मिलता है और दिल टूट जाता है.

विज्ञापन

मूलांक 7 के लोग

महीने की 7, 16 और 25 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. इन लोगों को केतु के प्रभाव से प्रेम में अस्थिरता और गलतफहमियों का सामना करना पड़ता है. इन्हें प्यार में अक्सर धोखा मिलता है. इन लोगों का प्यार में अक्सर दिल टूटता है और अकेले रहना पड़ता है. कई बार इन लोगों के रिश्ते में अचानक ब्रेकअप की स्थिति बन जाती है.

विज्ञापन

मूलांक 9 के लोग

अगर किसी का जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. यह लोग प्यार पाने में जल्दी करते हैं. यह पार्टनर को हर बार माफ कर देते हैं इन्हें पार्टनर के बारे में पता नहीं चलता है. ऐसे में इन्हें कई बार धोखा मिल जाता है. कई बार रिलेशनशिप में ब्रेकअप का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ