Shukra Gochar Rashifal: शुक्र गोचर से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन! खूब मिलेगा पैसा और प्‍यार

Shukra Gochar Rashifal: शुक्र ग्रह 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र ग्रह को प्‍यार, पैसे और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता हैं. शुक्र गोचर से 5 राशियों को लाभ होगा.

RASHIFAL .jpg
1 / 6
Shukra Gochar bhagyashali rashiyan

Shukra Gochar Rashifal: 14 मई 2026 दिन गुरुवार को रात 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र के गोचर से लकी राशियों को पैसा और प्यार मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

शुक्र ग्रह के गोचर करने से मेष राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. आप यात्राओं पर जा सकते हैं. खूब पैसा कमाएंगे और पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. आप खूब पैसा कमाएंगे. बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा. ऑफिस में आपका सम्मान होगा. शादीशुदा लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि के लोगों को शुक्र गोचर से फायदा होगा. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. कार्यस्थल पर सीनियर का सपोर्ट मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. अटका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

धनु राशि के लोगों को साझेदारी के काम से लाभ मिलेगा. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. किसी नई डील के होने से आपको फायदा होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. करियर-कारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन