Numerology: हिन्दू धर्म में वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष दोनों शास्त्र की अहम भूमिका है। वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के माध्यम से राशि अनुसार भविष्य बताया जाता है, लेकिन अंक ज्योतिष व्यक्ति के बारे में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य के बारे में बता सकता है। अंकों की गणना से निकाले गए मूलांक के माध्यम से जाना जा सकता है कि व्यक्ति कैसे स्वभाव का है। व्यक्ति के गुण, भाग्य और व्यक्तित्व आदि के बारे में भी अंक शास्त्र में जानकारी दी गई है। यहां तक 1 से लेकर 9 मूलांक वालों में से कौन से मूलांक वाले लोग भाग्यशाली होते हैं और किन पर शनिदेव की खास कृपा रहती है? आइए जानते हैं।
इन 3 तारीख में जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली
अंक ज्योतिष में 3 जन्मतिथि बताई गई है जो भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन जन्मतिथि में 8 तारीख, 17 तारीख और 26 तारीख है। इन 3 तारीख को जन्मे लोग अच्छे भाग्य के मामले में किस्मत वाले माने जाते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। निवेश करने में विश्वास रखते हैं। भविष्य के बारे में ज्यादा सोचते हैं।
शनिदेव की रहती है खास मेहरबानी!
अंक ज्योतिष के अनुसार 8 तारीख, 17 तारीख और 26 तारीख का मूलांक 8 होता है। इन डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर निकलने वाला मूलांक 8 होता है जिससे के स्वामी ग्रह शनि है। कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनिदेव 8 मूलांक वालों पर प्रसन्न रहते हैं। अच्छे कर्म करने पर इन्हें शनि की कृपा जरूर मिलती है।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीख को जन्मे लोगों से कभी न करें झगड़ा, जानें
हर लक्ष्य को करते हैं हासिल
8 मूलांक वाले लोग हर कार्य में सफलता हासिल करते हैं। जिस काम को करने का विचार बना लेते हैं उसमें जरूर सफल होते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। समाज में मान-सम्मान अच्छा बना रहता है। बड़े होशियारी के साथ हर काम करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं। आगे की प्लानिंग इन्हें सफलता दिलाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines