हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

120 दिनों तक 3 राशियों के लिए धन वर्षा योग, लक्ष्मी-गणेश की कृपा से भर जाएगी तिजोरी

Lucky Zodic Signs: अगस्त महीने में ग्रहों की स्थिति 3 विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। इन राशियों पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की खास कृपा रहेगी, जिससे इन जातकों को आने वाले 120 दिनों में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodic Signs: ग्रहों की चाल का हमारे जीवन के हर पहलू पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसमें वित्तीय यानी धन संबंधी पहलू भी शामिल है। वैदिक ज्योतिष के नियमों के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और उनके मूवमेंट से धन लाभ, नुकसान, धन संग्रह करने की क्षमता और कुल मिलाकर सभी प्रकार के मनी मैटर (Money Matter) प्रभावित होती हैं। अगस्त महीने में अंतरिक्ष में बन रहे ग्रहों, राशियों और नक्षत्रों के योग से 3 राशियों पर धन की देवी मां लक्ष्मी और ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी भगवान गणेश की अगले 120 दिनों तक विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

लक्ष्मी-गणेश कृपा से धन वर्षा योग का असर

वृषभ राशि

लक्ष्मी-गणेश कृपा से वृषभ राशि वालों को हर क्षेत्र में लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। जीवन के रहन-सहन में बढ़ोतरी होने के योग हैं। सेहत दुरुस्त रहेगी, हर काम में मन लगेगा। व्यापारियों को उनके उचित प्रयास से धन आगमन के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जातकों की आय में इजाफा होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए अगले 120 दिन काफी लकी साबित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में टैलेंट दिखाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को जॉब पाने के कई मौके सामने आएंगे। किसी सीनियर की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के योग हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी खास के आने से दिन मस्ती में गुजरेंगे। मैरिड लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

आने वाले 120 दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद ही अहम सिद्ध हो सकते हैं। लक्ष्मी-गणेश कृपा से आपकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। हर प्रकार के धन संकट दूर हो जाएंगे। सिर से कर्ज का बोझ उतरने से राहत की सांस लेंगे। व्यापार की दृष्टि से भी समय शुभ और बेहद सकारात्मक है। लाभ के मार्जिन में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा और सहयोगपूर्ण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola