---विज्ञापन---

Religion angle-right

महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

Khatu Shyam Story: बर्बरीक, महाभारत के एक ऐसे पात्र हैं, जिनकी कहानी अद्भुत और रहस्यमय है। कहते हैं, वे एक अत्यंत शक्तिशाली योद्धा थे, जिसकी शक्तियों और दिव्य अस्त्रों ने सभी को चकित कर दिया था। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उसे केवल युद्ध का एक द्रष्टा मात्र बना दिया...पढ़ें बर्बरीक के भगवान खाटू श्याम बनने की यह अनोखी कहानी।

---विज्ञापन---

Khatu Shyam Story: भारतीय महाकाव्य महाभारत में अनेक वीर और योद्धाओं का वर्णन है, अपने शौर्य और पराक्रम से इतिहास में अमर हैं। अर्जुन, भीम, कर्ण, भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य, अभिमन्यु, घटोत्कच, एकलव्य आदि कुछ ऐसे ही नाम हैं। लेकिन महाभारत के युद्ध में एक ऐसा भी वीर था, जिसकी शक्ति और दिव्य अस्त्रों के कारण सभी दंग रह गए थे। वह थे बर्बरीक।

बर्बरीक कौन थे?

बर्बरीक, भीम के पुत्र घटोत्कच और उसकी पत्नी मोरवी के पुत्र थे यानी वे भीम और हिडिम्बा के पोते थे। स्कंद पुराण की कथा के अनुसार, घटोत्कच और उनकी पत्नी के यहां एक महा-तेजस्वी बालक ने जन्म लिया। जन्म लेते ही वह बालक युवावस्था को प्राप्त हो गया। तब घटोत्कच ने उसे को सीने से लगाकर कहा, “हे पुत्र! तुम्हारे केश घुंघराले यानी बर्बराकार हैं, इसलिए तुम्हारा नाम ‘बर्बरीक’ होगा। हालांकि महाभारत युद्ध में एक योद्धा की तरह यह नाम कहीं दिखाई नहीं देता है, लेकिन वे इतने वीर थे महाभारत का युद्ध 18 दिन चलने की बजाय कुछ घंटों में खत्म हो गया होता। इससे लगता है कि यदि बर्बरीक युद्ध लड़ते तो वे अर्जुन, कर्ण और भीष्म पितामह से भी बड़े योद्धा साबित होते।

---विज्ञापन---

भगवान कृष्ण ने दिया शक्ति प्राप्त करने का सुझाव

स्कंद पुराण की कथा के अनुसार, बर्बरीक को लेकर उसके पिता घटोत्कच एक बार भगवान कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे। तब बर्बरीक ने भगवान कृष्ण से पूछा, “हे माधव श्रीहरि! संसार में उत्पन्न हुए जीव का कल्याण किस साधन से होता है?” तब श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से कहा, “तुम पहले बल प्राप्त करने के लिए देवियों की आराधना करो।” फिर भगवान ने बर्बरीक की प्रशंसा करते हुए कहा कि तुम्हारा हृदय बहुत ही सुन्दर है, इसलिए आज से तुम्हारा एक नाम ‘सुहृदय’ भी होगा।

तब बर्बरीक ने महीसागरसंगम तीर्थ में जाकर 9 दुर्गाओं की उपासना की। बर्बरीक ने तीन वर्षों तक देवियों की उपासना की। तब बर्बरीक की पूजा से संतुष्ट होकर देवियों ने उसे प्रत्यक्ष दर्शन दिया और साथ में वो दुर्लभ शक्ति प्रदान की, जो तीनों लोकों में पहले से किसी और के पास नहीं थी। देवियों ने बर्बरीक को एक नया नाम ‘चण्डिल’ भी दिया और आशीर्वाद दिया कि वह समस्त विश्व में प्रसिद्ध और पूजनीय होगा।

---विज्ञापन---

बर्बरीक को प्राप्त थी ये सिद्धियां

बर्बरीक ने देवी दुर्गा के नौ रूपों की तपस्या से कुछ ऐसी सिद्धियाँ प्राप्त थीं, जिनके बल से पलक झपते ही महाभारत के युद्ध में भाग लेनेवाले समस्त वीरों को मार सकते थे। कहते हैं, बर्बरीक की तपस्या से प्रसन्न होकर देवी माता ने उन्हें तीन अद्भुत बाण दिए थे। इसलिए उन्हें ‘तीन बाण धारी’ भी कहा जाता है। माना जाता है कि उसके पास ऐसी धनुर्धारी विद्या थी, जिससे वे केवल महाभारत का युद्ध ही नहीं संपूर्ण पृथ्वी का विनाश मात्र तीन तीरों में ही कर सकते थे। लेकिन बर्बरीक को उनकी माता मोरवी ने यह सिखाया था कि सदा ही पराजित यानी हारे हुए पक्ष की तरफ से युद्ध करना और वे इसी सिद्धांत पर महाभारत का युद्ध लड़ना चाहते थे। लेकिन जब भगवान कृष्ण से उसकी मुलाकात हुई, तो पूरी कहानी ही बदल गयी।

---विज्ञापन---

भगवान कृष्ण ने मांग लिया शीश

जब यह निश्चित हो गया कि कौरवों और पांडवों में महाभारत युद्ध होकर ही रहेगा, तब बर्बरीक भी युद्ध में सम्मिलित होने की इच्छा लेकर अपने नीले घोड़े पर सवार होकर अपने तीन बाण और धनुष के साथ कुरुक्षेत्र की रणभूमि की ओर अग्रसर हुए। वहां, भगवान कृष्ण ने एक ब्राह्मण का वेश धारण कर बर्बरीक की परीक्षा ली। वे जान गए कि यदि बर्बरीक ने युद्ध में भाग लिया और तीनों बाणों को प्रयोग में लाया तो तीनों लोकों में हाहाकार मच जाएगा। युद्ध कुछ पलों में ही खत्म हो जाएगा।

श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से पूछा कि वह युद्ध में किस ओर से शामिल होगा, तो बर्बरीक ने अपनी मां को दिए वचन को दोहराया कि वह युद्ध में उस ओर से भाग लेगा जिस ओर की सेना कमजोर हो और हार रही होगी। श्रीकृष्ण जानते थे कि युद्ध में हार तो कौरवों की ही निश्चित है, लेकिन बर्बरीक ने कौरवों का साथ दिया, तो परिणाम कौरवों के पक्ष में ही होगा।

---विज्ञापन---

बर्बरीक के बारे कहा जाता है कि वे बहुत दानवीर थे। यह बात सर्वव्यापी भगवान कृष्ण जानते थे। ब्राह्मण वेश में श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से उनका शीश दान में मांग लिए। बर्बरीक क्षण भर के लिए सोच में पड़ गए, लेकिन वे अपनी दानवीरता पर दृढ़ रहे। तब उन्होंने ब्राह्मण से अपने वास्तिवक रूप से अवगत कराने की प्रार्थना की। कहते हैं, तब श्रीकृष्ण ने उसे उन्हें अपना विराट रूप दिखाया। यह देखने के बाद बर्बरीक बिना एक भी क्षण गंवाए, अपना शीश काटकर भगवान को दे दिया।

---विज्ञापन---

अपना शीश देने से पहले बर्बरीक ने उनसे प्रार्थना की कि वह अंत तक महाभारत युद्ध देखना चाहता है। श्रीकृष्ण ने उनकी यह बात स्वीकार कर ली। उनका सिर युद्धभूमि के समीप ही एक पहाड़ी पर सुशोभित कर दिया। संजय के अलावा बर्बरीक दूसरे व्यक्ति थे, जिन्होंने महाभारत को बतौर प्रत्यक्षदर्शी अपनी आंखों से देखा था।

ऐसे हुआ बाबा खाटू श्याम का जन्म

बर्बरीक की दानवीरता से प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण ने बर्बरीक को वरदान दिया कि कलियुग में तुम मेरे अवतार होगे और मेरे श्याम नाम से पूजे जाओगे। खाटू नामक ग्राम में प्रकट होने के कारण खाटू श्याम के नाम से प्रसिद्धि पाओगे। मेरी सभी सोलह कलाएं तुम्हारे शीश में स्थापित होंगी और तुम मेरे ही प्रतिरूप बनकर पूजे जाओगे।

---विज्ञापन---

कहते हैं, युद्ध समाप्ति के बाद भगवान कृष्ण ने बर्बरीक के शीश को गर्भवती नदी में बहा दिया। ऐसे में गर्भवती नदी से बर्बरीक यानी बाबा श्याम का शीश बहकर खाटू, उस समय की खाटूवांग नगरी, आ गया। कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी को बर्बरीक के शीश को नदी से निकालकर खाटू गांव में स्थापित किया गया। बाबा श्याम को कलयुग का अवतार माना जाता है। बाबा खाटू श्याम को ‘हारे का सहारा’ भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2024 08:34 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola