हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 19 जुलाई का ग्रह संयोग इन 5 राशियों के लिए शुभ, किस्मत देगी करियर-कारोबार में धन के बड़े मौके

Lucky Zodiac Signs: 19 जुलाई, 2036 को रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही, गुरु-आदित्य योग, चंद्र-मंगल नवपंचम योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. इन ज्योतिषीय योगों से 5 राशियों के लिए करियर, कारोबार और धन लाभ के शानदार मौके बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 19 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है. षष्ठी तिथि का समापन 20 जुलाई को सुबह 3 बजकर 29 मिनट पर होगा. कल स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा, जो भगवान कार्तिकेय का जन्म दिवस होता है. ऐसा लगता है, कल 19 जुलाई का दिन शुभ योग का दिवस है, क्योंकि कल एक साथ रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, जिससे यह दिन बेहद खास सिद्ध होने वाला है. केवल इतना ही नहीं, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का शुंभ संयोग कल पारिघ और शिव योग के साथ हो रहा है. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करने वाले वाले हैं. साथ ही वे वृषभ में बैठे मंगल के साथ ‘नवपंचम योग’ निर्मित कर रहे हैं. इसके साथ ही, कल 19 जुलाई 2026 को कर्क राशि में उच्च होकर बैठे गुरु ग्रह बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. इसके साथ ही, इस दिन मंगल और शनि के बीच लाभ दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है. अन्य नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान कर गुरु के साथ ‘गुर्वादित्य योग’ बना रहे हैं. बुध ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में केतु के मौजूद हैं. वहीं, शनि ग्रह मीन राशि और राहु ग्रह कुंभ राशि में बैठे रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 19 जुलाई के ज्योतिषीय योग-संयोग सभी राशियों पर व्यापक असर डालने वाले हैं, लेकिन यह दिन 5 राशियों के जातकों के लिए उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको करियर-कारोबार में धन पाने के बड़े मौके मिलने के योग बन रहे हैं?

19 जुलाई का मेष राशिफल

19 जुलाई की तारीख मेष राशि के जातकों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. काम में आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा. ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नया कस्टमर जुड़ने के योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कमाई पहले से बेहतर रह सकती है. घर में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. पार्टनर आपका पूरा साथ देगा. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई में बना रहेगा. छोटी यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है. दिन खत्म होते-होते चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Vedic Astrology Secrets: कुंडली में ये योग बनाते हैं बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर, मिलता हैं नेम, फेम और मनी

विज्ञापन

19 जुलाई का सिंह राशिफल

19 जुलाई सिंह राशि के जातकों के लिए दमदार दिन साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने का बढ़िया मौका मिलेगा. आपकी मेहनत आखिर रंग ला सकती है. प्रमोशन या नई पोस्ट की बात बन सकती है. बिजनेस में अच्छी डील हाथ लग सकती है. पुराना निवेश फायदा दे सकता है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. दोस्त सही समय पर मदद करेंगे. लव लाइफ में प्यार और भरोसा बढ़ेगा. घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. कोई पसंदीदा चीज खरीद सकते हैं. आपका कॉन्फिडेंस हर जगह अलग पहचान दिलाएगा.

19 जुलाई का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय काफी लकी रह सकता है. काम में स्पीड भी रहेगी और रिजल्ट भी मिलेगा. नई नौकरी की खबर मिल सकती है. बिजनेस बढ़ाने का प्लान सफल हो सकता है. पैसों की टेंशन कम होती दिखेगी. सेविंग बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. पार्टनर आपकी बात अच्छे से समझेगा. पुराना तनाव धीरे-धीरे खत्म होगा. नई स्किल सीखने का मन बनेगा. दोस्तों से भी अच्छा सपोर्ट मिलेगा. पूरा दिन संतोष और पॉजिटिव फीलिंग देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

19 जुलाई का वृश्चिक राशिफल

19 जुलाई का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रोथ का दिन बन सकता है. करियर में नया मौका सामने आ सकता है. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. सीनियर आपकी मेहनत नोटिस करेंगे. बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. विदेश से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा. कॉम्पिटिटिव एग्जाम वालों को अच्छी खबर मिल सकती है. पुरानी मेहनत का फल मिलने लगेगा. आपका कॉन्फिडेंस आपको सबसे आगे रखेगा.

विज्ञापन

19 जुलाई का मकर राशिफल

19 जुलाई का दिन मकर राशि के जातकों के लिए किस्मत का साथ लेकर आ सकता है. रुका हुआ काम पूरा होने की पूरी उम्मीद है. करियर में अच्छी प्रोग्रेस देखने को मिल सकती है. बिजनेस की बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पैसों से जुड़े फैसले फायदा देंगे. कमाई के नए ऑप्शन मिल सकते हैं. घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा. पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत बनेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. युवा अपनी टैलेंट से लोगों को इंप्रेस करेंगे. यात्रा से अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं. दिन के आखिर में कोई बड़ी खुशी आपका कॉन्फिडेंस और बढ़ा देगी.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola