Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के निशानों में पैरों के मार्क्स को भी खास महत्व दिया गया है. मान्यता है कि महिलाओं के पैरों के कुछ शुभ चिन्ह सौभाग्य, धन और सम्मान से जुड़े होते हैं. आइए जानते हैं, लकी महिलाओं के पैरों में कौन-सी निशानियां होती हैं.

Samudrik-Shastra

Samudrik Shastra: क्या आपने कभी इस पर ध्यान दिया है कि हमारे शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को भी पुराने शास्त्रों में खास महत्व दिया गया है? सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी ही विद्या है, जिसमें शरीर की बनावट और कुछ खास निशान व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य से जुड़े संकेत माने गए हैं. इस शास्त्र में महिलाओं के पैरों पर मौजूद कुछ खास चिन्हों को शुभ और सौभाग्य का संकेत बताया गया है. मान्यता है कि ऐसे निशान वाली महिलाओं को जीवन में सुख, सम्मान और समृद्धि मिलती है. आइए जानते हैं, ऐसी लकी महिलाओं के पैरों में कौन-सी निशानियां पाई जाती हैं?

विज्ञापन

कमल और शंख

सामुद्रिक शास्त्र में पैर के तलवे पर कमल और शंख का निशान बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे चिन्ह वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं. इन्हें जीवन में धन, सुख-सुविधाएं और समाज में सम्मान मिलने के योग माने जाते हैं.

विज्ञापन

चक्र और ध्वज

इस शास्त्र के मुताबिक, अगर पैर के तलवे पर चक्र या ध्वज जैसा निशान हो, तो इसे नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का संकेत माना जाता है. ऐसी महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं और अपने फैसले खुद लेने की क्षमता रखती हैं.

विज्ञापन

मछली का चिन्ह

पैरों पर मछली का निशान भी सामुद्रिक शास्त्र में शुभ संकेतों में गिना जाता है. मान्यता है कि यह आर्थिक मजबूती और तरक्की का प्रतीक होता है. ऐसी महिलाएं चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी से करती हैं.

पद्म रेखा

पैर के अंगूठे से निकलने वाली स्पष्ट रेखा को इस शास्त्र सहित अन्य मान्यताओं में ‘पद्म रेखा’ कहा जाता है. इस रेखा को सुखी जीवन, अच्छे रिश्तों और बेहतर अवसरों से जोड़कर देखा जाता है.

विज्ञापन

उंगलियों की बनावट

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैरों की उंगलियां सुंदर, बराबर और व्यवस्थित होती हैं, उनका स्वभाव शांत और संतुलित माना जाता है. इसे खुशहाल जीवन का संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

सुंदर एड़ी और स्वस्तिक चिन्ह

साफ, कोमल और गोल एड़ी को शुभ माना जाता है. वहीं, तलवे पर स्वस्तिक का निशान सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, जिन महिलाओं के पैरों पर इनमें से कोई निशान है, तो उनके लिए वे बेहद शुभ संकेत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ