Vedic Astrology Secrets: आज की सोशल स्टेटस और डिजिटल मीडिया के असर को देखने से एक बात उजागर होती है कि आज के दौर में हर दूसरा इंसान सोशल मीडिया पर अपना नाम बनाना चाहता है. कोई इंस्टाग्राम के लिय रील बना रहा है, कोई यूट्यूब के लिए वीडियो और शॉर्ट्स, तो कोई ब्लॉग लिख रहा है. कमाल की बात है कि इसमें से कुछ लोग देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं? लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा हर किसी के साथ क्यों नहीं होता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो इसके पीछे सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि कुंडली के कुछ खास ग्रह और योग भी अहम रोल निभाते हैं. आइए जानते हैं, कुंडली का कौन-सा योग किसी इंसान को बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर बना देता है?
ये भाव हैं सबसे खास
यदि कंटेंट क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर बनना चाहते हैं, तो कुंडली के 4 भाव सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. तीसरा भाव बोलने, लिखने, कम्युनिकेशन और इंटरनेट से जुड़ा है. पांचवां भाव क्रिएटिविटी, नए आइडिया और टैलेंट का है. दसवां भाव करियर, पहचान और पब्लिक इमेज से जुड़ा है. वहीं ग्यारहवां भाव फॉलोअर्स, नेटवर्क और कमाई से जुड़ा है. किसी की कुंडली में यदि ये भाव मजबूत हों, तो डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने की संभावना अच्छी मानी जाती है.
कुंडली के कौन से योग हैं खास?
- राहु और बुध का प्रभाव: यदि राहु और बुध का अच्छा प्रभाव हो, तो व्यक्ति की बात लोगों तक तेजी से पहुंचती है. ऐसे लोगों का कंटेंट जल्दी वायरल होने की संभावना मानी जाती है.
- राहु और शुक्र का प्रभाव: राहु और शुक्र का मजबूत संबंध ग्लैमर, स्टाइल और अचानक मिलने वाली लोकप्रियता से जोड़ा जाता है. फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट में ऐसे लोगों को फायदा मिल सकता है.
- बुध और शुक्र का प्रभाव: बुध और शुक्र की युति व्यक्ति को बोलने, प्रजेंटेशन और कैमरे के सामने खुद को अच्छे तरीके से पेश करने की क्षमता देती है.
- गजकेसरी योग: यदि कुंडली में गजकेसरी योग बन रहा हो, तो लोग आपकी बातों पर भरोसा करते हैं. ऐसे लोग एजुकेशन, मोटिवेशन, ज्ञान या सलाह देने वाले कंटेंट में अच्छा नाम कमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान
कौन सा ग्रह क्या कहता है?
यदि कुंडली शुक्र ग्रह मजबूत है, तो फैशन, मेकअप, ट्रैवल या लाइफस्टाइल कंटेंट आपके लिए बेहतर माना जाता है. बुध ग्रह मजबूत हो, तो एजुकेशन, टेक, राइटिंग या मोटिवेशनल कंटेंट में पहचान मिल सकती है. वहीं, मंगल ग्रह मजबूत हो, तो फिटनेस, गेमिंग, स्पोर्ट्स या एडवेंचर कंटेंट अच्छा विकल्प हो सकता है. जबकि, गुरु ग्रह मजबूत होने पर फाइनेंस, ज्योतिष, काउंसलिंग या लाइफ कोचिंग जैसे विषय बेहतर माने जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.