हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 18 जुलाई के ग्रह योग बदलेंगे इन 5 राशियों की तस्वीर, मिलेंगे सफलता और धन के नए संकेत

Lucky Zodiac Signs: 18 जुलाई को ग्रहों का खास संयोग बन रहा है. सूर्य, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से 5 राशियों को करियर, धन और सम्मान में लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 18 जुलाई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. साथ ही गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन भी है, जो देवी पूजा और साधना के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन रवि योग का भी संयोग बन रहा है, जिससे सूर्य का प्रभाव और मजबूत होगा. जहां तक ग्रहीय स्थिति की बात है, तो ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य कर्क राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे. सूर्य और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग बनने से आत्मविश्वास, ऊर्जा और भावनाओं में अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है. वहीं सिंह राशि में मौजूद शुक्र और केतु के साथ चंद्रमा की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह योग क्रिएटिविटी, सम्मान और आध्यात्मिक सोच को बढ़ाने वाला माना जाता है.

बाकी ग्रहों की स्थिति भी इस दिन काफी दिलचस्प रहेगी यानी मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में वक्री, गुरु कर्क राशि में उच्च, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. वहीं गुरु की मजबूत स्थिति ज्ञान, भाग्य और अच्छे फैसलों के लिए मददगार मानी जाती है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रहों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह दिन खास तौर पर शुभ साबित हो सकता है. इन राशि वालों को करियर, बिजनेस और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे मौके मिलने के संकेत हैं. पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं और समाज में सम्मान बढ़ सकता है. आइए जानते हैं, 18 जुलाई को किन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

18 जुलाई का मेष राशिफल

18 जुलाई का दिन मेष राशि के जातकों के लिए आगे बढ़ने का अच्छा मौका ला सकता है. काम में आपकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत नजर आएगी. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नए क्लाइंट या नए काम से फायदा हो सकता है. पुराने संपर्क काम आ सकते हैं. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है. परिवार का सपोर्ट मिलेगा. रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. लव लाइफ में भरोसा मजबूत होगा. छात्रों के लिए पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा. मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Alpha Zodiac Signs: इन 4 राशियों की महिलाएं होती हैं ‘अल्फा’, जिनसे खौफ खाकर भी ‘इंप्रेस’ होते हैं लोग

18 जुलाई का सिंह राशिफल

18 जुलाई का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए नाम और पहचान बढ़ाने वाला दिन रह सकता है. आपकी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा. नौकरी में आपकी तारीफ हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलना तरक्की का संकेत हो सकता है. बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं. खासकर कला, मीडिया, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. पैसों से जुड़े मामलों में मजबूती आएगी. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. किसी खास इंसान से मदद मिल सकती है. रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी. मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कामों में भी लग सकता है.

विज्ञापन

18 जुलाई का कर्क राशिफल

18 जुलाई का दिन समय कर्क राशि के लोगों के लिए किस्मत का साथ लेकर आ सकता है. जो काम लंबे समय से रुके थे, उनमें तेजी आ सकती है. करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी में नई भूमिका या बेहतर मौका मिल सकता है. बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. आर्थिक मामलों में राहत महसूस होगी. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है. छात्रों के लिए सीखने और नई स्किल बढ़ाने का अच्छा समय है. आपकी समझदारी कई मुश्किल काम आसान कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहतरीन ‘Listener’, हर कोई हो जाता है इनका दीवाना

विज्ञापन

18 जुलाई का तुला राशिफल

तुला राशि के लिए यह दिन नए कनेक्शन और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. आपकी बात रखने का तरीका लोगों को पसंद आएगा. ऑफिस में सहयोग मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा दे सकती है. बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. बेवजह खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा. परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लव लाइफ में मिठास आएगी. क्रिएटिव काम करने वालों को नई पहचान मिल सकती है.

18 जुलाई का कुंभ राशिफल

18 जुलाई कुंभ राशि के जातकों लिए नए आइडिया और नई संभावनाओं का दिन हो सकता है. आपकी अलग सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर काम आएंगे. पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत हैं. कोई अच्छा मौका अचानक मिल सकता है. परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों में बातचीत से मजबूती आएगी. छात्रों के लिए नई चीजें सीखने का अच्छा समय रहेगा. आपकी मेहनत भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola