हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 17 जून से बदल सकता है इन 5 राशियों का भविष्य, करियर और कमाई में आएगी तेजी

Lucky Zodiac Sign: 17 जून को रवि योग, पुष्य नक्षत्र, बुधादित्य योग और कर्क का शक्तिशाली त्रिग्रही योग शुभ फल देने वाला है. इन ग्रहयोगों से 5 राशियों के करियर, धन और भाग्य में खास उछाल के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: 17 जून, 2026 के पंचांग के अनुसार, यह तारीख अपने आप में बेहद शुभ है, क्योंकि यह ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है, जो ग्रहों में वाणी, विनोद और संचार के स्वामी ग्रह बुध और देवों में अग्रपूजित भगवान श्रीगणेश को समर्पित है. इस दिन का शुभ संयोग रवि योग से हो रहा है. दूसरी ओर, पुनर्वसु के साथ बेहद शुभ और फलदायी पुष्य नक्षत्र का संगम धुव योग से हो रहा है, पूरे दिन व्याप्त रहेगा. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो कर्क राशि में एक बेहद शक्तिशाली ‘त्रिग्रही योग’ बन रहा है, जो गुरु, चंद्र और शुक्र की युति से बनेगा. आपको बता दें कि कर्क राशि में न केवल गुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं, बल्कि यह चंद्रमा की अपनी राशि है. इसलिए यह योग अति-फलदायी है. मिथुन संक्रांति के बाद मिथुन राशि में भी बुध-सूर्य की युति से प्रभावशाली ‘बुधादित्य योग’ बना है. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत हैं यानी मेष राशि में मंगल, सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 जून के इन ग्रहीय योग-संयोग से सभी राशियां निश्चित तौर पर प्रभावित होंगी, लेकिन आइए जानते हैं, वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके भविष्य पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा और जिनके करियर और कमाई में तेजी आएगी?

17 जून का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 17 जून के बाद ‘नेटवर्क ही नेटवर्थ’ वाला फॉर्मूला काम कर सकता है. जिस व्यक्ति का मैसेज महीनों से इग्नोर कर रहे थे, वही किसी मौके का दरवाजा खोल सकता है. ऑफिस में सिर्फ मेहनत नहीं, आपकी स्मार्ट कम्युनिकेशन भी नोटिस होगी. LinkedIn, Instagram या किसी प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर की गई एक पोस्ट अप्रत्याशित फायदा दे सकती है. पड़ोस का कोई परिचित या पुराना क्लासमेट अचानक काम का कनेक्शन बन सकता है. परिवार में किसी छोटे सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी. स्टूडेंट्स को ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन रिसोर्स फायदा देंगे. प्रेम संबंध में ‘क्लैरिटी’ आएगी. आधी-अधूरी बातों का दौर खत्म हो सकता है. अगर कोई सरकारी आवेदन, लाइसेंस या डॉक्यूमेंट अटका है तो फाइल आगे सरक सकती है. इस दौरान आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी जुबान और आपका नेटवर्क रहेगा.

यह भी पढ़ें: Zodiac Money Habits: खर्चीली या कंजूस? कौन-सी राशियां उड़ाती हैं पैसा, कौन करती हैं बचत, जानें ज्योतिष मनी सीक्रेट

विज्ञापन

17 जून का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 17 जून का दिन उन दिनों में से एक हो सकता है जब आपको खुद महसूस होगा कि चीजें आपके पक्ष में झुक रही हैं. घर के ड्रॉइंग रूम से लेकर ऑफिस के बोर्डरूम तक आपकी बात सुनी जा सकती है. परिवार में कोई ऐसा फैसला हो सकता है जिसमें अंतिम राय आपकी ली जाए. अगर आप किराए के घर, प्रॉपर्टी या रेनोवेशन से जुड़े मामले में उलझे हैं तो राहत मिल सकती है. कोई महिला रिश्तेदार या महिला बॉस आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती हैं. बिजनेस वालों को ‘रेफरल क्लाइंट’ से लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम जीवन में दिखावे से ज्यादा भावनात्मक ईमानदारी काम आएगी. अगर किसी बुजुर्ग की सेवा या देखभाल में समय दे रहे हैं तो उसका सकारात्मक असर भाग्य पर भी दिख सकता है. लोग आपको सिर्फ पसंद नहीं करेंगे, बल्कि आप पर भरोसा भी करेंगे.

17 जून का कन्या राशिफल

कन्या राशि जातकों के लिए 17 जून ‘बैकस्टेज से सेंटर स्टेज’ पर आने जैसा हो सकता है. अब तक जो काम चुपचाप करते आए थे, उसकी चर्चा शुरू हो सकती है. ऑफिस में कोई सीनियर आपकी क्षमता को पहचान सकता है. बिजनेस में नया ग्राहक विज्ञापन से नहीं, बल्कि किसी पुराने ग्राहक की सिफारिश से मिल सकता है. पड़ोस, लोकल ग्रुप या सोसायटी की गतिविधियों से भी लाभ जुड़ सकता है. परिवार में कोई आर्थिक योजना बन सकती है. बैंक, लोन या निवेश से जुड़ा निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है. स्टूडेंट्स को किसी शिक्षक का व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सकता है. प्रेम जीवन में दिखावा कम और भरोसा ज्यादा रहेगा. इस दौरान आपकी जीत शोर मचाकर नहीं, बल्कि परिणाम दिखाकर होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Pranayama Benefits: योग विज्ञान की जड़ है प्राणायाम, आसपास की शुद्ध ऊर्जा से होती है ईश्वर की अनुभूति! जानें कैसे?

17 जून का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों लिए 17 जून की तारीख किसी लॉटरी टिकट की तरह नहीं, बल्कि सही समय पर किस्मत का सही दरवाजा खुलने जैसी काम कर सकती है. किसी यात्रा का उद्देश्य अचानक बदल सकता है और वही यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है. नौकरीपेशा लोग नोटिस करेंगे कि वरिष्ठ अधिकारी अब उन्हें सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि भरोसेमंद व्यक्ति की तरह देखने लगे हैं. कोर्ट, कागजात, टेंडर, परमिशन या किसी संस्थागत मंजूरी का मामला आपके पक्ष में मुड़ सकता है. सोशल मीडिया पर आपकी राय या कंटेंट लोगों का ध्यान खींच सकता है. किसी धार्मिक स्थल या सामाजिक कार्यक्रम में हुई मुलाकात भविष्य का अवसर बन सकती है. प्रेम संबंध में लंबी बातचीत किसी पुराने भ्रम को खत्म करेगी. छात्र पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनल ब्रांडिंग पर भी ध्यान दें. इस बार सिर्फ किताबें नहीं, आपकी पहचान भी आगे बढ़ेगी.

विज्ञापन

17 जून का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों की जिंदगी में 17 जून के दिन ‘क्रिएटिविटी से कमाई’ वाला ट्रैक एक्टिव हो सकता है. जो लोग कैमरा, कंटेंट, डिजाइन, म्यूजिक, कोडिंग या डिजिटल काम से जुड़े हैं, उन्हें अचानक नए मौके दिख सकते हैं. किसी पुराने हॉबी से भी इनकम का रास्ता निकल सकता है. घर में बच्चों, पालतू पशु या किसी खास सदस्य को लेकर सुखद माहौल रहेगा. प्रेम संबंध में औपचारिकता कम होगी और अपनापन बढ़ेगा. कोई पुराना मित्र अचानक वापसी कर सकता है. स्टूडेंट्स को सिर्फ परीक्षा नहीं, बल्कि प्रतियोगिता, ऑडिशन या इंटरव्यू में भी बढ़त मिल सकती है. अगर अस्पताल, इंश्योरेंस या बैंकिंग से जुड़ा कोई उलझा हुआ मामला है तो समाधान निकल सकता है. किसी जरूरतमंद की मदद करने के बाद जो संतोष मिलेगा, वही आपकी मानसिक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देगा.

यह भी पढ़ें: Sibling’s Rivalry: बड़े भाई या छोटी बहन से अनबन के जिम्मेदार हैं कुंडली के ये भाव और ग्रह, जानें ज्योतिष सीक्रेट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola