पिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, बिहार के गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग

बिहार के गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के दौरान रेल पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा. युवक के पिट्ठू बैग से करीब 36 लाख रुपये मूल्य की 14.835 किलो चांदी के जेवरात और टुकड़े बरामद हुए. कागजात न दिखा पाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.

Gaya Railway Station, Operation Satark, Silver Smuggling Bihar

बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर युवक के पिट्ठू बैग से करीब 36 लाख रुपये मूल्य की 14.835 किलो चांदी के जेवरात और टुकड़े बरामद हुए. CREDIT: X(Bharat Ek Nayi Soch)

बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक संदिग्ध यात्री को रोका और जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो भीतर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. बैग से करीब 14.835 किलोग्राम चांदी के गहने और टुकड़े बरामद किए गए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन

रेल थाना प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यार्ड में नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक युवक पीठ पर भारी बैग टांगकर तेजी से बाहर की ओर निकलता दिखा. उसकी हड़बड़ाहट और चाल-ढाल देखकर जवानों को संदेह हुआ और उसे रोक लिया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल

पूछताछ के दौरान युवक से जब बैग में मौजूद चांदी के बिल, जीएसटी रसीद और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने उसे फौरन हिरासत में ले लिया और माल जब्त कर थाने ले आई.

विज्ञापन

आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दासपुर थाना क्षेत्र निवासी जमशेद अली मलिक के रूप में हुई है. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गया से यह चांदी खरीदकर बेचने के इरादे से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था.

रेल थाना प्रभारी ने बताया कि यह सीधे तौर पर टैक्स चोरी और अवैध तस्करी का मामला है. बिना वैध बिल और अनुमति के इतनी बड़ी मात्रा में कीमती धातु ले जाना गैरकानूनी है. मामले की आधिकारिक जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है, ताकि टैक्स चोरी के पहलू से जांच की जा सके. वहीं, रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गया में यह चांदी उसे किसने सौंपी थी और इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ