टीम इंडिया की T20 क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ियों का एकछत्र राज

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम कर रही है. खासतौर पर बल्लेबाज खूब रन बना रहे हैं. आईसीसी रैंकिंग में टॉप-10 में अब भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ गया है. टीम के चार खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

ICC Rankings

टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा (Photo: ANI)

ICC Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. इससे पहले टी20 टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता. भारत के सभी बैट्समैन अच्छी फॉर्म में हैं. हर मुकाबले में कोई ना कोई बल्लेबाज रन बनाकर टीम को जीत दिला रहा है. टीम को जल्द ही न्यूजीलैंड में पांच टी20 मैच खेलने हैं. खैर टी20 की आईसीसी रैंकिंग में भारत का जलवा देखने को मिला है. भारतीय टीम के चार धुरंधर खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं. इससे आप समझ सकते हैं कि टी20 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कितनी मजबूत है.

विज्ञापन

टॉप-2 में दोनों भारत के खिलाड़ी

टी20 की आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन हैं. उनकी 904 रेटिंग है. किशन के लिए ये साल टी20 में बढ़िया रहा है. उन्होंने कई बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है. साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था. मौजूदा समय में भी वो अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं. किशन अभी तक 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1924 रन बना चुके हैं. उनकी 31.54 की औसत रही है. अब टीम इंडिया में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उनकी रेटिंग 891 है. उनके लिए भी पिछले कुछ साल बढ़िया रहे हैं. 2026 में तो वो भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगा चुके हैं. इसके अलावा अभिषेक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी ऊपर हैं. अभिषेक ने भी अपनी जगह टीम में पक्की कर ली है. वो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है. वो अब तक 66 टी20 मैचों में 2065 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का भी जलवा कायम

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. वो तगड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं. विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने शतक लगाया. आईसीसी रैंकिंग में वो चौथे नंबर पर हैं. उनकी रेटिंग 798 है. अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा खेल दिखा रही है. वो अब तक 71 टी20 मैचों में 1672 रन बना चुके हैं. टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने भी मिडिल ऑर्डर में अपने गेम से सभी का दिल जीता है. वो आईसीसी रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. उनकी रेटिंग 731 है. वो अब तक 69 मैचों में 1833 रन बना चुके हैं. उन्होंने भी टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ