Living Alone Zodiac Sign According to Astrology: ज्योतिषीय गणना में हर राशि के लिए कोई न कोई स्वामी ग्रह और नक्षत्र बताए गए हैं। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण हर राशि के जातकों में खास गुण या दोष होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पांच ऐसी राशियों का बारे में जिक्र गिया गया है, जिससे संबंधित जातक अकेले रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन राशियों के नाम शामिल हैं।
मेष
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मेष राशि के जातक खुद को औरों से अलग रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे खास वजह ये है कि मेष वाले अपने विचारों को लेकर स्वतंत्र रहते हैं। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ये अपना फोकस सिर्फ और सिर्फ कार्य पर करते हैं। यही वजह है कि ये औरों से अलग रहना यानी एकांत में रहते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि से जुड़े लोग एकांत जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसा ये खुद की शांति के लिए करते हैं। इसके अलावा ये अपने खुशियां प्राप्त करने के लिए प्रकृति के नजदीक जाते हैं, जिसकी वजह से लोग इन्हें एकांत में रहने वाले मानते हैं।
मिथुन
अकेले रहने वालों में मिथुन राशि का नाम भी शामिल है। मिथुन राशि के जातक पढ़ने-पढ़ाने में अधिक रुचि रखते हैं। अपने नॉलेज को बढ़ाने के लिए मिथुन राशि के जातक अकेले रहना पसंद करते हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातक औरों से अलग या अकेला रहना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इन्हें सेहत ख्याल अधिक रहता है। स्वस्थ रहने के लिए ये एकांत में योग और व्यायाम करते हैं। यह वजह है कि लोग इन्हें एकांत में रहने वाले मानते हैं।
कुंभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक खुद को दूसरों से आगे रखने के लिए अकेला रहना पसंद करते हैं। कई बार से मानसिक शक्ति को मजबूत करने के लिए भी खुद को भीड़ से अलग रहना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: कन्या राशि के लिए खास है 2024, जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 hr agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines