7 साल बाद शुक्रवार को बना लक्ष्मी पंचमी का संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Lakshmi Panchami 2024: इस साल लक्ष्मी पंचमी का दिन बहुत खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई महासंयोग बन रहे हैं। इससे कई राशियों को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं लक्ष्मी पंचमी के दिन यानी आज किन-किन राशियों को धन लाभ हो सकता है।

Lakshmi Panchami 2024
विज्ञापन

Lakshmi Panchami 2024: हिंदू धर्म में लक्ष्मी पंचमी व्रत का बहुत महत्व है। माना जाता है कि जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इसलिए देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर साल चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आज यानी 12 अप्रैल को लक्ष्मी पंचमी है, जो कि बहुत खास है। दरअसल, इस बार 7 सालों बाद लक्ष्मी पंचमी के दिन महासंयोग बन रहा है।

विज्ञापन

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का समर्पित होता है और इस बार शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पंचमी पड़ रही है। इसके अलावा आज से लगभग 7 साल पहले यानी साल 2016 में लक्ष्मी पंचमी के दिन शुक्रवार का संयोग बना था। इस बार लक्ष्मी पंचमी के दिन महासंयोग की वजह से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी, जिससे उन्हें धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस साल लक्ष्मी पंचमी के दिन किन-किन राशियों की किस्मत खुल सकती है।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन मिथुन राशि वाले लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा सम्मान और यश में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं आपकी लव लाइफ में भी प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

लक्ष्मी पंचमी के दिन कन्या राशि वाले जातकों को सुखद समाचार मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, जिसकी वजह से सैलरी में इजाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

लक्ष्मी पंचमी के दिन वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर लंबे समय से आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। इसके अलावा रचनात्मक कार्य में भी सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ