Budh Uday: बुध की चाल बनाएगी इन राशियों को मालामाल, 19 अप्रैल से करेंगे मौज-मस्ती

Budh Uday April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी बुध देव किसी राशि में उदय होते हैं तो कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध देव के उदय होने से किन-किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।

Budh Uday

Budh Uday April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रहों में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव को गणित, चतुरता, संवाद, तर्क, बुद्धि और मित्रता का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में बुध देव की स्थिति मजबूत होती हैं उनकी किस्मत हर समय साथ देती हैं। साथ ही व्यक्ति को हर समय शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। माना जाता है कि बुध देव की कृपा से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। बता दें कि 19 अप्रैल को बुध देव मीन राशि में उदय होने वाले हैं। बुध देव के मीन राशि में उदय होने से कुछ राशियों का भाग्य बिल्कुल बदलने वाला है। साथ ही इन राशियों को किस्मत का भी साथ मिलने वाला है। तो आइए आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए मीन राशि में बुध का उदय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। बता दें कि इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में सफलता मिलेगी। अचानक मौद्रिक लाभ की स्थिति बन सकती है। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। साथ ही कार्य में स्थिरता आएगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध की चाल में बदलाव बहुत ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि बुध देव की कृपा से यात्रा का अवसर मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। अचानक किसी अप्रत्याशित आर्थिक लाभ की स्थित बन सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को बुध देव के उदय होने से लाभ ही लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही कारोबार में विस्तार होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। अचानक करियर में लाभ मिलेगा। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। घरवालों की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। यह भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ