Kaalchakra Today 1 September 2025: खगोलीय दृष्टि से सितंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के सेनापति मंगल और धन-लग्जरी लाइफ के दाता शुक्र जैसे प्रभावशाली ग्रह राशि व नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, सेहत, रिश्तों और करियर में बदलाव आना तय है। हालांकि मासिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि इस महीने उनकी आमदनी में इजाफा होगा या गिरावट आने की संभावना है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि सितंबर माह में 12 राशियों की आमदनी कैसी रहेगी। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को इस माह के अपने शुभ उपाय और सावधानियों के बारे में पता चलेगा।
मेष राशि
सितंबर माह में मेष राशिवालों की आमदनी बढ़ेगी। आय के स्रोत में मजबूती आएगी और आप अपनी बुद्धि, शिक्षा, वाणी व निर्णय क्षमता के बल पर पैसा कमाने में सक्षम होंगे। इस दौरान पुराना रुका हुआ धन भी मिल सकता है। इसके अलावा विदेशी स्रोत, पार्ट टाइम जॉब, दोस्तों या भाई-बहनों से धन लाभ होने के योग हैं। 17 सितंबर के बाद सरकारी क्षेत्र से भी आय में बढ़तोरी होने की संभावना है।
हालांकि, 12वें भाव में शनि के होने से खर्चों में वृद्धि होगी। खासकर विदेश यात्रा, शिक्षा, सेहत, परिवार या बच्चों की जरूरतों पर पैसे खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा मंगल के कारण आमदनी का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो सकता है।
सावधानी-
- निवेश करते समय सावधान रहें। इस महीने आपको लंबी अवधि के निवेश करने से ही लाभ होने के योग हैं।
- जल्दबाजी में आर्थिक फैसले न लें।
- उधार लेने या देने से बचें।
- भावुक होकर या गुस्से में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें।
- बढ़ती आमदनी के चक्कर में ज्यादा खर्च न करें।
उपाय-
सुबह-शाम 7-7 बार ऋण मोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: 15 सितंबर से पहले 3 राशियों का मालामाल होना तय, बनेगी सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति
वृषभ राशि
सितंबर माह में आपको अपने खर्चों को संभालना होगा। पूरे महीने शनि के 11वें भाव में रहने से आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। हालांकि, बचत बढ़ेगी जिसके कारण बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। इसके अलावा पुराने निवेश, संपत्ति में निवेश, समझदारी और सलाह लेकर किए गए निवेश से लाभ होगा। घर के बुजुर्ग भी आपकी आय को बल देने में मदद करेंगे। स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग कुछ लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
हालांकि, गुरु के कारण पारिवारिक आय में वृद्धि होगी। अपनी सुख-सुविधाओं, घर की जरूरतों और किसी शुभ या मांगलिक कार्य पर धन खर्च हो सकता है। 13 सितंबर से मंगल आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, जिस कारण अचानक आर्थिक दबाव बढ़ेगा। विदेश यात्रा, तीर्थ यात्रा, सेहत, कानूनी मामले या कर्ज के कारण आर्थिक बोझ रहेगा।
सावधानी-
- फिजूलखर्च से बचें।
- सट्टे और जुए में फंसने से बचें।
उपाय-
महिलाएं सुबह-शाम श्री सूक्त स्तोत्र के 16 मंत्रों का जाप करें। वहीं, पुरुष रोजाना सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ’ मंत्र का 10 माला जाप करें।
यदि आप अन्य 10 राशि के सितंबर माह के मासिक राशिफल, सावधानी और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Blood Moon: 7 सितंबर को 12482 सेकंड तक ‘लाल’ रहेगा चंद्रमा, जानें किन 3 राशियों को खतरा?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines