---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Blood Moon: 7 सितंबर को 12482 सेकंड तक ‘लाल’ रहेगा चंद्रमा, जानें किन 3 राशियों को खतरा?

Blood Moon 2025: साल 2025 में दो बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। पहला ग्रहण 14 मार्च को लगा था, जिसका असर भारत में नहीं पड़ा था। वहीं, अब 7 सितंबर को 2025 का दूसरा और आखिरी ग्रहण लगेगा। चलिए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण के सही समय और राशियों पर इसके अशुभ प्रभाव के बारे में।

---विज्ञापन---

Blood Moon 2025: वर्ष 2025 में दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 09:58 मिनट से लेकर 8 सितंबर की सुबह 01:26 मिनट तक लगने वाला है। ये ग्रहण करीब 12482 सेकंड का होगा, जो भारत में दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा सफेद होने की जगह लाल हो जाएगा। दरअसल, जब पृथ्वी की छाया में चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है तो आकाश में अंधेरा छा जाता है, लेकिन आसमान पूरी तरह से स्याह यानी काला नहीं होता है। ऐसे में चंद्रमा लाल रंग का दिखता है, जिस कारण इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण, ब्लड मून, लाल चंद्रमा और रक्त चंद्रमा कहा जाता है।

ये ग्रहण पूर्ण है, ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा। जब किसी ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है तो उसका राशियों पर प्रभाव भी पड़ता है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों के ऊपर 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

---विज्ञापन---

चंद्र ग्रहण का राशियों पर अशुभ प्रभाव

  • वृषभ राशि

7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण से वृषभ राशिवालों को कुछ ज्यादा लाभ नहीं होगा। घर में पुराने मुद्दे फिर से विवाद का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा कारोबारियों के पैसे अटक सकते हैं, जिस कारण उन्हें कई दिनों तक धन संकट का सामना करना पड़ेगा। ग्रहण के दौरान उम्रदराज जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोई भारी सामान न उठाएं।

उपाय- ग्रहण लगने से पहले और बाद में घर को गंगाजल से शुद्ध करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: 15 सितंबर से पहले 3 राशियों का मालामाल होना तय, बनेगी सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति

  • कुंभ राशि

साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशिवालों के जीवन को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में उत्पन्न चुनौतियों के कारण मानसिक अशांति रहेगी। इसके अलावा रिश्तों को लेकर सजग नहीं रहेंगे तो दूरियां बढ़ेंगी। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए डाइट पर ध्यान दें और अकेले घर से बाहर न जाएं।

---विज्ञापन---

उपाय- सुबह-शाम देवी-देवताओं की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

  • मीन राशि

चंद्र ग्रहण का मीन राशिवालों पर सकारात्मक असर देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। थकान और कमजोरी की समस्या उम्रदराज जातकों के ऊपर हावी रहेगी। महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और बात-बात पर गुस्सा आएगा। ऐसे में घर में शांति का माहौल नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

उपाय- ग्रहण खत्म होने के बाद धन का दान करें।

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 01, 2025 09:26 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola