Good Omens Animal: सनातन धर्म में मान्यता है कि जीव-जंतुओं में भी ईश्वर का वास होता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे जीव-जंतुओं के बारे में बताया गया जिनका घर में आना बेहद शुभ हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इन 5 चीजों में से कोई भी घर में आती हैं तो यह धन लाभ का संकेत हैं। कहा जाता है कि घर में इन जीव-जंतुओं को आने से भविष्य में धन लाभ होता है। साथ ही ऐश्वर्य और तमाम सुखों की प्राप्ति भी। आइए जानते हैं कि किन 5 चीजों को घर में आना अमीर बनने के संकेत देते हैं।
तोता
शगुन शास्त्र के अनुसार, अचानक घर में तोता का आना और फिर वापस चले जाना शुभ संकेत देता है। दरअसल इसका संबंध धन के देवता कुबेर से है। इसे कामदेव का वाहन भी कहा जाता है। ऐसे में तोता शुभता का प्रतीक माना जाता है। वहीं ज्योतिष इसका संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। बुध देव वैभव के प्रतीक माने गए हैं। ऐसे में तोता के घर में आने से धन लाभ और व्यापार में भी तरक्की होती है। इसके अलावा अटका हुआ धन भी प्राप्ति का भी संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2023: देवगुरु बृहस्पति का गोचर इन 5 राशि वालों के लिए वरदान! धनवान बनने के हैं प्रबल योग
कछुआ
शास्त्रों के मुताबिक कछुआ का संबंध भगवान के विष्णु अवतार से है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुआ जिस घर में आता है, वहां की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के मुताबिक घर में कछुआ का प्रवेश मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। साथ ही घर में कछुआ के आगमन से सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि होती है।
दोमुंहा सांप
शास्त्रों में दोमुंहे सांप को मां लक्ष्मी का वाहन कहा गया है। ऐसे में अगर घर में दोमुंहा सांप घर में अचानक आ जाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि मां लक्ष्मी पधारने वाली हैं। पहले के जमाने में जब दोमुंहा सांप घर में आ जाता था तो उसे लावा, धान और दूध दिया जाता था ताकि वह घर में ही रहे। यह सांप कभी किसी को काटता नहीं है। जिस घर में यह सांप आता है, वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।
मेंढक
चीनी वास्तु शास्त्र में मेंढ़क को शुभता का प्रतीक माना गया है। चीन में इसे सुख-समृद्धि और धन के प्रतीक के तौर मान्यता प्राप्त है। ऐसे में मेंढ़क के घर में आने से सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में मेंढ़क को धन का कारक माना गया है। ऐसे में अगर मेंढ़क अचानक घर में आ जाए तो समझ जाएं कि आने वाला समय बेहद शुभ रहने वाला है।
काली चीटी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काली चींटियों का संबंध शनि देव से है। जो कि न्याय के देवता माने गए हैं। मान्यता है कि जिस घर में चीटियां कतारबद्ध आती हैं, वहां सुख और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं होती। वहीं अगर घर में चींटियां मुंह में अंडा लेकर आए तो यह शुभता का संकेत है। साथ ही ऐसा होने से घर में आर्थिक संवृद्धि होती है। इसके अलावा यह स्थिति नौकरी या बिजनेस में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ होने का भी संकेत देती है।
यह भी पढ़ें: Shani Dev Rajyog: जल्द बनेंगे शनि के 2 राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
17 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines