Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य से सबसे नजदीक में बुध ग्रह हैं जिन्हें नवग्रहों में राजकुमार माना जाता है। बुध विवेक, बुद्धि और चतुराई के देता हैं। किसी भी राशि में निश्चित समय के लिए विराजमान होते हैं और समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। फरवरी के महीने में दो बार बुध ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। पहला गोचर शनि की राशि में होगा। करीब 15 दिनों तक बुध ग्रह, शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशि के लोगों को सावधान रहना होगा।
फरवरी में बुध का राशि परिवर्तन
फरवरी में 11 तारीख को शनि की राशि में बुध प्रवेश करेंगे। 11 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी गुरुवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर बुध ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। 11 फरवरी से 27 फरवरी तक 3 राशियों को सावधान रहना होगा। बुध का कुंभ राशि में विराजमान होना उनके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध गोचर लाभकारी नहीं रहेगी। किसी भी तरह का नया काम शुरू न करें। विवादों से भी जितना दूर रहेंगे, आपके लिए ही सही रहेगा। कामयाबी पाने के लिए मुश्किल समय की शुरुआत हो जाएगी। कड़ी-मेहनत और लग्न के बाद भी काम में उतनी सफलता नहीं मिल पाएगी, लेकिन चिंता न करें। बस 15 दिन ही आपके लिए थोड़े कष्टकारी हो सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें और बिना वजह कुछ भी न खाएं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए बुध गोचर थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। कोशिश करें कि इस दौरान अपना खास ध्यान रखें। बिना वजह के झगड़ों में न पड़ें। ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। किसी को उधार न दें। निवेश करने का विचार न करें। धन हानि हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। बाहर यात्रा पर न जाएं।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar: राहु-केतु से 3 राशियों की खुलेगी किस्मत!
मीन राशि
मीन राशि के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। बार-बार कोई न कोई आपके काम में रुकावट बन सकता है। अधिक सोचने से मानसिक स्थिति पर असर हो सकता है। पेट संबंधित परेशानी रहेगी। रिश्ते में दरार पड़ने जैसी स्थिति बन सकती है। बिना वजह का तनाव और सिर दर्द रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines