Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: आज 28 अक्टूबर 2026 बुधवार के दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज तृतीया तिथि का समापन आज रात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर होगा. आज सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा. इसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. आज कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहेगा. इससके साथ ही व्यतीपात, वरीयान् और परिघ योग रहने वाला है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. आप जितना सोचते है उतना ही काम पर ध्यान भी दें सफल अवश्य होगे. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.
वृषभ राशि
आपके व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. स्वस्थ रहे, मस्त रहे और व्यर्थ चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ट है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.
मिथुन राशि
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकते हैं. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में पूरा दिन निकल जाएगा. छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है. पेट से संबंधित रोगों से परेशान हो सकते हैं.
कर्क राशि
कार्य की अधिकता के कारण, आज आपके जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे. उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए यह समय उत्तम है. दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी. अपने इष्ट की आराधना में अपना अधिक समय बिताएं, दिन अच्छा जाएगा.
सिंह राशि
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे. जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है और इसका लाभ लें. आज अपने पारिवारिक जनों से भेंट हो सकती है. आपका अनायास धन खर्च अधिक होगा. आज आप समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: स्वाति नक्षत्र में बुध की एंट्री, 3 नवंबर से इन 5 राशियों की होगी मौज, बनेंगे धनलाभ के योग
कन्या राशि
आप अपने वाक् चातुर्य से सभी कार्य बना लेंगे. आपके व्यापार में यश कीर्ति की वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए यह समय श्रेष्ठ है. यात्रा से आपको लाभ संभव है. आप अपना काम समय पर करना सीखें. संतो का सानिध्य मिलेगा.
तुला राशि
आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है, काम ज्यादा है इसलिए मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं तो सफलता निश्चित मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा.
वृश्चिक राशि
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बने काम बिगड़ सकते है. आप अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशिश करें. नेत्रों में विकार आ सकता है.
धनु राशि
आपके धनकोष में आज वृद्धि होगी. आज आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आप आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यत्मिक बल से आपको लाभ होगा.
मकर राशि
आज आपको संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज पूंजी निवेश से लाभ संभव है. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.
कुंभ राशि
जो करना चाहिए वो करिये, फ़ालतू का समय बर्बाद न करें. दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार है. पूराने निवेश से लाभ होगा.
मीन राशि
क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं. शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे है. अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात होगी जिस कारण मन प्रफुल्लित रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
21 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines