श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में ही नविका कोटिया ने मंगेतर से तोड़ लिया रिश्ता

Navika Kotia Breaks Engagement: ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम नविका कोटिया की सगाई टूट गई है. एक्ट्रेस ने अपने बिजनेसमैन मंगेतर माजेन मोदी से रिश्ता तोड़ लिया है. अब एक्ट्रेस के फैंस भी इस बात पर अफसोस जता रहे हैं. लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को आपसी सहमति से तोड़ा है.

navika kotia engagement breaks

नविका कोटिया ने तोड़ी सगाई (pic credit- instagram)

Navika Kotia Breaks Engagement: दिवंगत एक्ट्रेस श्रदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी नविका कोटिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम एक्ट्रेस ने अपने बिजनेसमैन मंगेतर माजेन मोदी से सगाई तोड़ ली है. 6 महीने के बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं. इस साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी और अपने रिश्ते की नई शुरुआत करने का फैसला किया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आने की वजह से सगाई ही टूट गई है. दोनों की शादी अगले साल होने जा रही थी. हालांकि दोनों ने इस सगाई को आपसी सहमति से तोड़ा है और दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है.

विज्ञापन

साल के शुरुआत में की थी सगाई

नविका ने इस साल की शुरुआत में बिजनेसमैन माजेन मोदी से सगाई की थी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सगाई की फोटोज शेयर कर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर भी किया था. जिसके बाद दोनों अगले साल तक शादी की योजना भी बना रहे थे, लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था वैसे नहीं हो पाया और दोनों की राहें अलग हो गईं. दोनों ने जुलाई में ही अलग होने का फैसला कर लिया था. टाइम्स ऑफस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने इस रिश्ते को आपसी सहमति से खत्म किया है.

विज्ञापन

परिवार ने तय किया था रिश्ता

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की ये शादी अरेंज मैरिज थी. सगाई होने के बाद दोनों को एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. वहीं दोनों के बीच कोई नेगेटिविटी नहीं है और दोनों अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ चुके हैं. वहीं नविका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सगाई की फोटोज भी हटा दी हैं. अब दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर काम कर रहे हैं. बता दें दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी और इसके बाद परिवार के बीच शादी की बात होने लगीं.

विज्ञापन

अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं माजेन मोदी

सोशल मीडिया पर मिली अपडेट्स के मुताबिक नविका से रिश्ता टूटने के बाद अब माजेन मोदी एक्ट्रेस रितिका बडियानी को डेट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है. रितिका ‘एयरलिफ्ट’, ’10 कल्पनाकल’ और ‘चमन बहार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं नविका कोटिया बचपन से एक्टिंग फील्ड में काम कर रही हैं. एक्ट्रेस कई सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं. इनमें ‘कसम से’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘बालिका वधू’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ