WWE Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? जानें Roman Reigns की कैसे हुई बेइज्जती

WWE Raw के शो का सफल समापन हो गया है. कंपनी ने कहानियों को मजेदार अंदाज में इस बार आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का मनोरंजन किया. रोमन रेंस ने इस बार शो में एंट्री नहीं की. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ

WWE
1 / 8
WWE Raw में हुए बड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. वहां पर बड़े मैच होने वाले हैं. वीकली शोज में इसका बिल्डअप हो रहा है. Raw का लेटेस्ट एपिसोड बढ़िया रहा. वहां पर तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. मेन इवेंट में भी खूब बवाल मचा. कंपनी ने वुमेंस डिवीजन की स्टोरीलाइन्स को भी आगे बढ़ाया. एक बुरी बात ये रही कि रोमन रेंस इस बार नज़र नहीं आए. वो आते तो और मजा आता. हालांकि उनके नाम का जिक्र जरूर हुआ. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

एडम पीयर्स की शुरुआत

एडम पीयर्स की शुरुआत2 / 8

एडम पीयर्स ने इस हफ्ते शो की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि स्टेफनी वकेर मेडिकली क्लियर नहीं है. इस वजह से बैकी लिंच और वकेर के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि अब बैकी लिंच सीधे लिव मॉर्गन को वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगी. उन्होंने मेन इवेंट में इस मुकाबले को तय किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन का सैगमेंट3 / 8

सैमी ज़ेन ने ब्लडलाइन का जिक्र किया और रोमन रेंस का मजाक उड़ाया. सैमी ने क्राउन ज्वैल में रोमन के साथ होने वाले मैच का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वो रेंस की चुनौती से नहीं डरने वाले हैं. जे'वॉन एवंस ने वहां पर दखलअंदाजी की. दोनों के बीच काफी बहस हुई. दोनों के बीच एडम पीयर्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच तय किया. (Photo: WWE.com)

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच4 / 8

सैमी और एवंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को कड़े मूव्स लगाए. मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. उन्हें संभालने के लिए पेंटा आए. ब्रेकर ने पेंटा के ऊपर हमला किया. एवंस उनके ऊपर कूद गए. इसका फायदा सैमी ने उठाया और टाइटल रिटेन कर लिया. मैच के बाद ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने मिलकर पेंटा और एवंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

बेली का मैच

बेली का मैच5 / 8

बेली और लायरा वैल्किरिया के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. दोनों ने खूब तोड़फोड़ मचाई. कैंडो स्टिक, टेबल, लैडर्स और ड्रम का दोनों ने भरपूर प्रयोग किया. रिंग के बाहर भी दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर बहुत अटैक किया. दोनों ने मुकाबला जीतने के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में बेली ने लायरा के फेस पर स्टिक लगाकर उन्हें टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया. बेली ने ये मुकाबला शानदार अंदाज में जीता. (Photo: WWE.com)

इयो स्काई का मैच

 इयो स्काई का मैच6 / 8

राकेल रॉड्रिगेज और इयो स्काई के बीच मैच हुआ. अगर ये मकुाबला स्काई जीतेंगी तो उन्हें वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच मिलेगा. राकेल और इयो ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. मैच में रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. स्कोई ने परेज को धराशाई किया. रिंग के अंदर स्काई ने राकेल के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद राकेल और परेज ने मिलकर स्काई का बुरा हाल किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 8

बिग कैस और ईथन पेज का मुकाबला ड्रेगन ली और चैड गेबल के साथ हुआ. मुकाबले में चारों रेसलर्स ने तगड़े मूव्स लगाकर फैंस का मनोरंजन किया. ली और गेबल ने चीटिंग की कोशिश भी की. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली. ली और गेबल की केमिस्ट्री भी मुकाबले में बढ़िया रही. अंत में पेज ने ली को पिन करते हुए जीत हासिल की. जीत के बाद पेज और कैस काफी खुश नज़र आए. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब मूव्स लगाए. दोनों जीत के काफी करीब भी आईं. बैकी मुकाबला जीतने वाली थीं लेकिन राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी कर दी. इस वजह से मैच रद्द हो गया. मैच के बाद बैकी के ऊपर अटैक हुआ. चेल्सी ग्रीन वहां पर आईं. उन्होंने कुछ देर अपनी ताकत दिखाई. इयो स्काई ने भी आकर अपना जलवा दिखाया. वहां पर जजमेंट डे का दबदबा देखने को मिला. अंत में टिफनी स्ट्रेटन ने आकर जजमेंट डे को धराशाई किया. वो मॉर्गन के ऊपर कैश-इन भी करन वाली थीं लेकिन अचानक डॉमिनिक वहां आ गए. उन्होंने मॉर्गन को कंधे में उठाया और स्टेज की तरफ आ गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन