Budh Gochar 2026: स्वाति नक्षत्र में बुध की एंट्री, 3 नवंबर से इन 5 राशियों की होगी मौज, बनेंगे धनलाभ के योग
Budh Gochar 2026: बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र में विराजमान हैं. अब बुध 3 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. बुध का स्वाति नक्षत्र में होना कई राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा.

Budh Gochar Horoscope: बुध ग्रह नक्षत्र गोचर से वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि के लोगों को फायदा हो सकता है. इन लोगों के लिए करियर और कारोबार में लाभ के योग बनेंगे.
वृषभ राशि
2 / 6वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप लोगों को काम में सफलता मिलेगी. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.
मिथुन राशि
3 / 6मिथुन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है. व्यापारियों को बड़ी डील होने से फायदा होगा. निवेश करने से फायदा हो सकता है. हालांकि, सोच-समझकर निवेश करें. ये भी पढ़ें - Lakshmi Narayan Rajyog: करवा चौथ पर लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
सिंह राशि
4 / 6बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करियर के लिहाज से सिंह राशि के लिए अच्छा रहेगा. आप लोगों को नए काम में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
तुला राशि
5 / 6बुध का नक्षत्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. काम में सफलता मिलेगी. आपके काम की सराहना होगी इससे आपका मन प्रसन्न होगा. ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में सूर्य, 6 नवंबर तक इन 5 राशियों के देंगे शुभ परिणाम, चमकेगी किस्मत
धनु राशि
6 / 6धनु राशि के लोगों के लिए बुध नक्षत्र गोचर लाभकारी रहेगा. बुध ग्रह का स्वाति नक्षत्र में आने से आर्थिक तौर पर फायदा हो सकता है. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.