MLC Election Result: 'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', पटना MLC ग्रेजुएट सीट के नतीजों पर छलका अनंत सिंह का दर्द

बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव के नतीजों का ऐलान हो चुका है. JDU से निकाले गए विधायक अनंत सिंह ने चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया, लेकिन वो भी हार गए.

Anant Singh

अनंत सिंह ने चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया, लेकिन वो हार गए. (Photo: ANI)

बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव के नतीजों का ऐलान हो चुका है. JDU से निकाले गए विधायक अनंत सिंह ने चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया, लेकिन वो भी हार गए. अनंत सिंह ने नतीजों के ऐलान के बाद कहा कि अब तीसरे या चौथे स्थान की कोई बात नहीं है, गिनती पूरी हो चुकी है और ये साफ है कि अनुज सिंह हार गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि जनता भगवान की तरह असली मालिक है, जिसे वो चुनती है उसकी जीत होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी और विधायकी के बाद अब छिनेगा सरकारी आवास

विज्ञापन

‘पार्टी ही सर्वोपरि है’

हाल ही में पार्टी से निकाले जाने और पार्टी नेतृत्व के साथ अपने रुख पर अनंत सिंह का दर्द छलका. उन्होंने कहा, ”पार्टी ही सर्वोपरि है, जो कुछ भी होता है, वो पार्टी का ही फैसला होता है. मैंने ऐसा कोई योगदान नहीं दिया है, जिसके आधार पर मैं पार्टी पर अपना कोई दावा जता सकूं.” अनंत सिंह ने आगे कहा, ”गिनती खत्म हो गई है और हम हार गए हैं. इसमें चर्चा करने की क्या बात है? क्या हमने किसी दुकान से वोट खरीदे थे? क्या हम उन्हें तौलकर लाए थे?.”

‘मैं पार्टी से नाराज नहीं’

JDU नेता अनंत सिंह ने साफ किया कि वो पार्टी से कभी नाराज नहीं हुए हैं. उन्होंने JDU उम्मीदवार नीरज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि अगर वो बुलाते हैं तो हम देखेंगे. दरअसल, बिहार के बाहूबली नेताओं में से एक विधायक अनंत सिंह को हाल ही में जेडीयू ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने बिहार MLC ग्रेजुएशन चुनाव के दौरान जन सुराज पार्टी उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया और JDU प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफव प्रचार किया. अनंत सिंह पर तुरंत एक्शन लेते हुए पार्टी ने उन्हें 6 सालों के लिए निष्कासित किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ