Kaalchakra: करवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रहेगा आपका व्रत, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में करवा चौथ व्रत और इससे जुड़े नियमों के बारे में जानेंगे. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को रखा जाएगा. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 28 October 2026: आज 28 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि का समापन रात को 1 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. कल चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. आज कृत्तिका नक्षत्र दोपहर को 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षण प्रभावी रहेगा. वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. व्यतीपात और वरीयान् योग रहेगा.
विज्ञापन
करवा चौथ व्रत के अवसर पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करेंगी. करवा चौथ पर निर्जला व्रत किया जाता है. व्रत के दिन चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलते हैं. कल करवा चौथ पर दिल्ली में चंद्रोदय का समय शाम को 7 बजकर 16 मिनट रहेगा. महिलाएं इस समय चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत खोल सकती हैं. आज के कालचक्र में करवा चौथ व्रत से जुड़ी बातों के बारे में जानते हैं.
करवा चौथ पर करवा के बिना पूजा नहीं होती है. करवा मिट्टी का एक बर्तन होता है. इसके अंदर भरा हुआ जल भगवान गणेश का प्रतिनिधित्व करता है. गणेश जी को जल तत्व का कारक माना जाता है. करवा पर लगी हुई टोंटी गणेश जी की सूंड का प्रतीक मानी जाती है. करवा चौथ की पूजा में आटे के दीपक का खास महत्व होता है. आपको करवा चौथ की पूजा में आटे का दीपक अवश्य जलाना चाहिए. इससे जीवन में सुख-शांति आती है.
विज्ञापन
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का बाद ही व्रत संपन्न करना चाहिए. करवा चौथ पर पूजा करते समय और कथा सुनते समय अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें. शाम को उत्तर पश्चिम दिशा की ओर खड़े होकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. करवा चौथ पर महिलाएं घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएं. घर की दक्षिणा दिशा में मौजूद कमरें में अधिक रहने से बचें.
आज के कालचक्र में आप करवा चौथ व्रत से जुड़ी जरूरी बातों और नियमों के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.