करवा चौथ के निर्जला व्रत में नहीं सताएगी भूख-प्यास, इन 4 तरीकों से दिनभर रहेंगी एनर्जेटिक
क्या आपको भी करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने के बाद दोपहर में ही बहुत प्यास और भूख लगने लगती है? आइए जानते हैं कैसे आप पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकती हैं.

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा, हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए ये व्रत काफी महत्वपूर्ण हैं. करवा चौथ का व्रत दूसरे व्रतों से काफी अलग होता है, क्योंकि ये निर्जला व्रत होता है. इस व्रत में न तो खा सकते हैं और नहीं पी सकते हैं. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे व्रत के दौरान भूख-प्यास से बच सकते हैं?
चांद देखकर ही खोल सकते हैं व्रत
2 / 7धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. करवा चौथ पर शाम के समय चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत संपन्न होता है.
कुछ टिप्स से बच सकते हैं भूख-प्यास से
3 / 7अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, लेकिन इस बात को लेकर परेशान है कि आप दिनभर भूखी-प्यासी कैसे रहेंगी, तो आपको अब ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपना व्रत पूरी एनर्जी के साथ पूरा कर सकती हैं.
लोगों से कम बात करें
4 / 7व्रत में भूख-प्यास लगने के पीछे एक बड़ा कारण ज्यादा बात-चीत करना होता है. पूरे दिन बिना पानी पिएं रहना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में अगर आप ज्यादा लोगों से बातें करेंगी, तो प्यास और ज्यादा लग सकती है, क्योंकि बात करने से मुंह सूखता है और एनर्जी भी खर्च होती है.
धूप में बिना काम न निकलें
5 / 7निर्जला व्रत के दौरान प्यास ज्यादा न लगे, इसके लिए जरूरी है कि आप बिना किसी काम या फिर ज्यादा घर से बाहर धूप में न निकले. निर्जला व्रत में कुछ न खा सकते हैं और न ही पी सकते हैं, ऐसे में अपनी एनर्जी को ज्यादा से ज्यादा स्टोर करना जरूरी है, लेकिन धूप में निकलने से दिक्कत बढ़ सकती है.
किचन से दूर रहें
6 / 7भूख-प्यास आपको ज्यादा परेशान न करें, इसके लिए आप किचन या जहां खाना बन रहा है या फिर खाने की ज्यादा खुशबू आ रही है, उस जगह से दूर रहे. ऐसी जगहों में रहने से भूख ज्यादा लग सकती है और बार-बार ध्यान खाने पर जाएगा, जिससे व्रत पर असर पड़ सकता है.
टेंशन कम लें
7 / 7टेंशन से भी व्रत पर असर पड़ सकता है. माना जाता है कि जो महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बच्चों और घर की ज्यादा टेंशन लेती हैं, उनकी भी एनर्जी खर्च होती है, जिस कारण भूख-प्यास ज्यादा महसूस हो सकती है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: करवा चौथ की शॉपिंग अभी बाकी है? दिल्ली के इन बाजारों में एक ही जगह मिल जाएगा साड़ी से लेकर चूड़ी और पूजा का सामान