IND vs NZ: तीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव, ईशान की होगी वापसी?

Team India Possible Changes: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. अमूमन जीत के बाद बदलाव करना सही नहीं माना जाता है. हालांकि, अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए प्लेइंग 11 में 4 बदलाव हो सकते हैं.

varun chakaravarthy ishan kishan vaibhav sooryavanshi

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं (Image: ANI)

Team India Possible Changes: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. वह सीरीज में 3-0 से आगे है. वेलिंगटन में खेले गए तीसरे T20I में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. अब न्यूजीलैंड सीरीज नहीं जीत सकती है और अगले दो मैचों में टीम इंडिया प्रयोग कर सकती है. भारत की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है और कई खिलाड़ियों को अब सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. आइए 4 बदलावों के बारे में जानते हैं, जो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

ईशान किशन पहले T20I में चोटिल हो गए थे, जिस वजह से पिछले दो मुकाबलों से वे बाहर चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईशान फिट हो गए हैं और वह चौथे T20I में खेल सकते हैं. ऐसी स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है. सूर्यवंशी ने भले ही तीसरे T20I में 45 रनों की पारी खेली, लेकिन ईशान सीनियर खिलाड़ी हैं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से किसी को बाहर करना सही नहीं होगा. इसी वजह से वैभव की जगह ईशान प्लेइंग 11 में आ सकते हैं.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि, नीतीश के साथ चोटिल रहने का खतरा होता है. इसी वजह से उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. टीम मैनेजमेंट वरुण चक्रवर्ती को भी मौका दे सकता है. वरुण भारतीय टीम के गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा हैं लेकिन चोटिल होने के कारण वे टीम से बाहर चल रहे थे. अब वरुण को सीरीज जीत के बाद खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार के रूप में तीन तेज गेंदबाजों के साथ भारतीय टीम उतर रही है. अर्शदीप भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह मयंक यादव को खेलने का मौका मिल सकता है. मयंक का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है और उन्हें अगले मैच में मौका देना सही विकल्प होगा.

चौथे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ