Aaj Ka Rashifal 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज पंचमी तिथि पर पांचवा नवरात्र है. आज मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही सौभाग्य और शोभन योग बन रहा है. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आज नवरात्रि का 5वां दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 15 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है. व्यस्तता के चलते आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है इसलिए उस पर विशेष ध्यान रखें. लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको और भी अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी. बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है. आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी.
वृषभ राशि
अपने संपर्क का आज आपको लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. आज आपको नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे इसलिए अपने खान पियन पर संयम बरतें.
मिथुन राशि
आज आपका मन स्थिर नहीं रहेगा और उसकी अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे. आज आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखना होगा. अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. संतों का सानिध्य मिलेगा.
कर्क राशि
आज आकस्मिक धन लाभ आपको हो सकता है. किसी बड़े निवेश का अंदेशा है. जो लाभदयक रहेगा. व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी. विरोधी सक्रिय होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी. आपको संतान सुख संभव है.
सिंह राशि
आज जल्दबाजी में आपको गलत फैसले लेने से बचना होगा. रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है. सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है. किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं. कोई पुराना लेन-देन हो सकता है.
कन्या राशि
आज आपके अटके काम पूरे होंगे. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी. अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं है इसलिए ध्यान देकर कार्य करें. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. मौजमस्ती में समय व धन खर्च होगा.
तुला राशि
आप आज किसी के मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा. अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है. विरोधी आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. आपका स्वास्थ कमजोर रहेगा.
वृश्चिक राशि
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का समय शुभ है. पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी होगी.
धनु राशि
आज आपके वास्थ में सुधार होगा. पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे. आकस्मिक यात्रा हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा. अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदिकियां आएगी. जीवन संगिनी का साथ मिलेगा.
मकर राशि
सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें. आप पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. आपके आर्थिक लाभ के योग हैं. आज भवन परिवर्तन संभव हो सकता है.
कुंभ राशि
आपके अंदर आज क्रोध की अधिकता रहेगी. किसी लाभकारी अवसर की तलाश में आप रहेंगे. व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे. आपके नए मित्र बनेंगे. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विवाह प्रस्ताव भी सफल होंगे. बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.
मीन राशि
आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. परीक्षार्थी सफल होंगे. अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे. घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा.
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: खाने से जुड़ी गलतियों के अलावा इन कारणों से टूट सकता है नवरात्रि का व्रत, जानिए जरूरी नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines