Shardiya Navratri 2026: खाने से जुड़ी गलतियों के अलावा इन कारणों से टूट सकता है नवरात्रि का व्रत, जानिए जरूरी नियम

Shardiya Navratri Vrat 2026: शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर को हो चुका है. अब 19 अक्टूबर को नवरात्रि व्रत का समापन होगा. नवरात्रि के दौरान भक्त व्रत रखते हैं. इस दौरान खाने के अलावा कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

MAA DURGA.jpg

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026 (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri Fasting Rules: नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ ही व्रत रखते हैं. व्रत का नाम आते ही लोगों के मन में खाने से जुड़े परहेज आने लगते हैं. व्रत के दौरान कई चीजों को खाने से बचना चाहिए. व्रत में अनाज और दालें जैसे गेहूं, चावल, मैदा, चना, आदि चीजों को नहीं खाना चाहिए. इसके साथ ही व्रत में प्याज, लहसुन और कई सब्जियों को खाने से बचना चाहिए. व्रत के दौरान खाने के अलाव कई परहेज करने चाहिए.

विज्ञापन

नवरात्रि व्रत से जुड़े नियम

दिन में सोने से परहेज – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में और दोपहर के समय सोने से बचना चाहिए. व्रत के दौरान अपना समय भजन-कीर्तन और नाम जाप में लगाएं. व्रत के दौरान दिन में सोने से व्रत खंडित हो सकता है.

विज्ञापन

ब्रह्मचर्य का पालन करें – व्रत रखने के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन ना करने पर व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होगा. इसलिए आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

मासिक धर्म में ना रखें व्रत – महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान व्रत करने से परहेज करना चाहिए. मासिक धर्म के समय व्रत और पूजा करने से शुभ फल नहीं मिलता है.

विज्ञापन

झूठ और छल ना करें – व्रत के दौरान किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए. ऐसा करना गलत होता है. आपको झूठ बोलने और किसी के साथ छल करने से बचना चाहिए. किसी पर गुस्सा भी नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

बाल-नाखून ना काटें – नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत कर रहे हैं तो, आपको इस दौरान बाल और नाखून काटने से परहेज करना चाहिए. व्रत के दौरान मंत्र जाप और पूजा करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस दौरान नाखून या बाल काटने से शरीर की ऊर्जा बाधित होती है. व्रत के दौरान शारीरिक शुद्धता नहीं बल्कि, मन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए.

व्रत के दौरान क्या खाएं?

व्रत में कई चीजों को खा सकते हैं. इन्हें खाने से व्रत नहीं टूटता है. आप कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, समा के चावल, फल, मेवे, दूध, दही, पनीर और आलू व शकरकंद आदि खा सकते हैं. आपको व्रत के दौरान सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए. लाल मिर्च की बजाय खाना बनाने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ