हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: राधा अष्टमी से पहले आज ललिता सप्तमी की होगी पूजा, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 30 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 30 अगस्त 2025 को ललिता सप्तमी है, जिस दिन माता राधा और भगवान कृष्ण की प्रिय सखी देवी ललिता का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज के दिन देवी ललिता, देवी राधा और कृष्ण जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं देवी ललिता की पूजा के शुभ मुहूर्त और शनिवार के दिन के पंचांग के बारे में।

विज्ञापन
Credit- news 24 Gfx

Aaj ka Panchang 30 August 2025: हिन्दू धर्म में न केवल देवी-देवताओं के जन्म का उत्सव मनाया जाता है, बल्कि माता-पिता, मित्र और अनुयायियों के जन्म का भी जश्न मनाया जाता है। हर साल राधा अष्टमी से एक दिन पहले ललिता सप्तमी यानी ललिता जयंती मनाई जाती है, जिस दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण जी की सखी ललिता के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से ललिता सप्तमी पर पूजा-पाठ और व्रत रखते हैं, उन्हें राधा-कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में प्यार का संतुलन बना रहता है। आइए अब जानते हैं ललिता सप्तमी यानी 30 अगस्त 2025 के पंचांग के बारे में।

तिथि और करण

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज ललिता सप्तमी पर देर रात 10:46 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। इसके अलावा आज सुबह 09:35 मिनट तक गर करण रहेगा। गर के समाप्त होते ही वणिज करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात 10:47 मिनट तक रहने वाला है। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले विष्टि करण का आरंभ होगा।

नक्षत्र, योग और दिशा शूल

नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 02:37 मिनट से लेकर देर रात तक अनुराधा रहेगा, जिससे पहले विशाखा का संयोग बन रहा है। वहीं, दोपहर 03:09 मिनट से लेकर देर रात तक वैधृति योग रहेगा, जिससे पहले इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। हनुमान जी और शनि ग्रह को समर्पित आज शनिवार के दिन पूर्व दिशा शूल रहेगी।

विज्ञापन

चंद्रमास और सम्वत

नवग्रहों की स्थिति

  • गुरु देव आज दिनभर मिथुन राशि में संचार करेंगे।
  • शनि महाराज मीन राशि में दिन खत्म होने से पहले राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
  • सूर्य देव आज ललिता सप्तमी पर सिंह राशि में रहेंगे, जहां पर केतु ग्रह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
  • चंद्र देव आज शनिवार के दिन तुला राशि और वृश्चिक में संचार करने वाले हैं।
  • बुध देव आज कर्क राशि और सिंह राशि में संचार करेंगे।
  • मंगल देव आज ललिता सप्तमी पर कन्या राशि में रहेंगे।
  • शुक्र देव आज चंद्रमा की राशि कर्क राशि में से गोचर नहीं करेंगे।
  • कुंभ राशि में राहु ग्रह आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

ये भी पढ़ें- Hair on Ears: कानों पर घने और उलझे बाल हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज 30 अगस्त 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 58 मिनट पर सूर्योदय हो चुका है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 45 मिनट पर सूर्यास्त होगा। हालांकि सूर्योदय से पहले दोपहर में 12 बजकर 14 मिनट पर आज चंद्रोदय होगा। वहीं, दिन खत्म होने से पहले देर रात 10 बजकर 38 मिनट पर चंद्रास्त होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 30 अगस्त को 4 राशियों की लाइफ में खिलेंगे प्यार के फूल; गुरु, बुध और सूर्य करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola