---विज्ञापन---

Religion angle-right

Hair on Ears: कानों पर घने और उलझे बाल हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Hair on Ears: अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों के कानों पर अत्यधिक घने, काले और उलझे बाल उग आते हैं, जिस पर वो ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है। चलिए जानते हैं कानों पर इस प्रकार के बालों का उगना शुभ माना जाता है या अशुभ और इसका मनुष्य के स्वभाव, भाग्य व जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

---विज्ञापन---

Hair on Ears: कानों पर बाल का उगना आम बात है, जिस पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक अहम संकेत माना गया है, जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य, बुद्धि और अध्यात्म में रुचि आदि के बारे में पता चलता है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन व भारतीय विद्या है, जिसकी मदद से शरीर के अंगों का विश्लेषण कर व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोले जा सकते हैं। इसमें कानों पर बाल का उगना भी अहम माना गया है।

खासकर कानों पर अत्यधिक घने और उलझे बाल का उगना अहम संकेत देता है। चलिए सामुद्रिक शास्त्र की मदद से जानते हैं कानों पर घने और उलझे बालों के संकतों के बारे में।

---विज्ञापन---

असंतुलन का है ये संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कानों पर अत्यधिक घने, काले और उलझे बाल का उग आना शुभ नहीं माना जाता है। ये जीवन में असंतुलन को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति हर समय बीमार रहता है। तमाम प्रयास करने के बाद भी वो खुद को सेहतमंद महसूस नहीं करता है। इसके अलावा उसके ऊपर किसी न किसी चीज का मानसिक तनाव रहता है, जिस कारण रोजमर्रा का काम भी प्रभावित होता है।

ये भी पढ़ें- नाखून पर है ये निशान तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

---विज्ञापन---

कड़े बाल होना किस चीज का है संकेत?

कुछ लोगों के कानों पर कड़े (मजबूत व रूखे) और गहरे रंग के बाल होते हैं, जो उनके मजबूत आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। ऐसे लोग अपने दृढ़ निश्चय से हर परेशानी का सामना कर लेते हैं। ये लोग आसानी से हार नहीं मानते हैं, बल्कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव भी अच्छा होता है, लेकिन जल्दी से ये लोगों के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं, बल्कि अपने में खुश रहते हैं।

किस चीज को दर्शाते हैं हल्के बाल?

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि कानों पर हल्के और मुलायम बाल का उगना शुभ माना जाता है। इन्हें अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और तेज दिमाग का प्रतीक माना जाता है। इन लोगों का स्वभाव सरल होता है, जो आसानी से लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं। इसके अलावा कानों पर छोटे-छोटे बालों का उगना धन, सुख और समृद्धि का संकेत माना गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: छोटे कान वालों में होती हैं ये 3 खूबियां, खुद के बिजनेस से कमाते हैं खूब पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 29, 2025 09:50 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola