Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 27 March 2023: आज सोमवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि तथा यमुना छठ है। पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.41 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.04 बजे तथा चन्द्रास्त 12.32 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.51 बजे से 1.40 बजे तक तथा 3.19 बजे से 4.08 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.19 बजे से 4.08 बजे तक रहेगा। कंटक योग सुबह 8.45 बजे से 9.34 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.23 बजे से 11.13 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.02 बजे से 12.51 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 10.54 बजे से 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.50 बजे से 9.22 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: मूलांक 7 वाले होते हैं भाग्यशाली, जन्म लेते ही मिल जाता है सब कुछ
आज सुबह 6.24 बजे से 7.56 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। तत्पश्चात् 9.28 बजे से 11.00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.09 बजे से 6.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। अमृत सिद्धि योग दोपहर 3.27 बजे से 6.23 बजे तक रहेगा। सुबह 6.24 बजे से दोपहर 3.27 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.57 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।