Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: आज 9 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज मासिक शिवरात्रि का पर्व है. आज आडन और विडाल योग का निर्माण हो रहा है. अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शिव और सिद्ध योग रहने वाला है. वणिज, विष्टि और शकुनि करण रहेगा. आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 9 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी. पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे. अपने विचारों को शुद्ध करें. आपकी व्यापारिक यात्रा हो सकती है. आप किसी सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे.
वृषभ राशि
आप भाग्य के भरोसे न बैठें, एकाग्रता से कर्म करें. आज आपको व्यापारिक लाभ होगा. आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी. पारिवारिक वातावारण आपके अनुकूल रहेगा. आप अपने स्वास्थ पर ध्यान दें. आज संत दर्शन भी संभव है.
मिथुन राशि
आज का दिन आप के लिए शुभ है. पुराने मित्रों से आज आपकी भेंट होगी. आपके सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जितना हो सके विवादों को टालें. आपके पूंजी निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी.
कर्क राशि
आज आपके पुराने मामले सुलझ सकते हैं. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है. आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ होगा. व्यापार विस्तार की योजना को आज के दिन टालें. पिता से मेलजोल रखकर ही आगे बढ़ें.
सिंह राशि
आपको मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है. आज आपको व्यापारिक उन्नति मिलेगी. विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. संतान का सुख मिलेगा. आपके माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा. स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखी न करें.
ये भी पढ़ें – Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का षडाष्टक योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ! करियर में करेंगे परेशानियों का सामना
कन्या राशि
कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे होंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है. मकान संबन्धित समस्या का समाधान होगा.अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है.
तुला राशि
कार्यस्थल पर आपके अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में आपका धन अधिक खर्च होगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. आपका न्याय पक्ष मजबूत होगा.
वृश्चिक राशि
आज मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है. परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. पारिवारिक यात्रा के योग भी है. व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे. आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है.
धनु राशि
आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. आज आपके आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं. मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है.
मकर राशि
नई उर्जा के साथ आपके दिन की शुरुआत होगी. घरेलु कामकाज के चलते आप व्यस्त रहेंगे. कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी. भूमी-भवन में निवेश कर सकते हैं. आज हो सके तो यात्रा को टालने का प्रयास करें.
कुंभ राशि
सबसे पहले अपने स्वास्थ पर ध्यान दें. जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी. व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी. आपको बुरी संगत छोड़नी होगी. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है. समय के साथ सब ठीक हो जाएगा.
मीन राशि
आज आप व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे. अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है. आज आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.