Dharma Karma: कई बार जीवन में ऐसे संकट आ जाते हैं जिनका निराकरण आम तौर पर संभव नहीं होता है। ऐसे समय में यदि गणेश जी को याद किया जाए तो निश्चित रूप से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। गजानन गणपति को समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य माना गया है। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य उनकी पूजा के बाद ही आरंभ किया जाता है।

गणेश जी को परब्रह्म भी कहा गया है। सनातन धर्म के प्रसिद्ध पंचदेवों में गणपति भी एक प्रमुख देवता हैं। उनका नाम स्मरण मात्र ही व्यक्ति के भाग्य को बदलने की क्षमता रखता है। ज्योतिष में बुधवार को गणेश का दिन बताया गया है तथा इस दिन कई उपाय करने की भी सलाह दी जाती है। आगमों में भी गणेश जी के ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो तुरंत लाभ देते हैं।

विज्ञापन

बुधवार को करें गणेशजी का यह उपाय (Dharma Karma)

गणेश जी के ये उपाय देखने और करने में जितने सरल होते हैं, उतने ही अधिक प्रभावशाली भी होते हैं। आगमों में गजानन गणपति के 12 प्रसिद्ध नाम बताए गए हैं। इन नामों का स्मरण मात्र ही व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर कर देता है। ये 12 नाम इस प्रकार हैं

(1) सुमुख, (2) एकदंत, (3) कपिल, (4) गजकर्णक, (5) लंबोदर, (6) विकट, (7) विघ्ननाशक, (8) विनायक, (9) धूम्रकेतु, (10) गणाध्यक्ष, (11) भालचंद्र और (12) गजानन

विज्ञापन

क्या है गणेश जी के इन 12 नामों का उपाय

शास्त्रों में बताया गया यह उपाय बहुत ही साधारण है। बुधवार को किसी गणेश मंदिर में जाएं। वहां पर गजानन गणपति को गुड़ और गाय के घी का भोग अर्पित करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर गणपति के इन 12 नामों को 108 बार जप करें। जल्द ही आपके सभी कष्ट दूर होने लगेंगे। यदि कोई आर्थिक समस्या है तो वह भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ