Lucky Zodiac Signs: 10 सितंबर के ग्रह संयोग बनाएंगे इन 5 राशियों का दिन पॉजिटिव, मिल सकती है बड़ी सफलता और धन

Lucky Zodiac Signs: 10 सितंबर को गुरु, बुध और शुक्र मिलकर हंस, मालव्य और भद्र जैसे पंच महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। सिंह राशि में त्रिग्रही योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इससे 5 राशियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

10-sep-lucky-rashi

10 सितंबर को हंस, मालव्य और भद्र जैसे बड़े राजयोग बन रहे हैं। (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 10 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है. इसके साथ ही यह दिन द्वितीय चातुर्मास का 18वां दिन भी है. इस दिन पिठोरी अमावस्या के साथ दर्श अमावस्या भी है और इस दिन मघा नक्षत्र और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग की शुभता को सिद्ध और साध्य योग की बल भी प्राप्त हो रहा है. इससे इस दिन का महत्व बढ़ रहा है. जहां तक इस दिन के ग्रहीय व्यवस्था की बात है, इस दिन सूर्य ग्रह सिंह राशि में , चंद्रमा ग्रह सिंह राशि में, बुध ग्रह कन्या राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में, शुक्र ग्रह तुला राशि में, मंगल ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि मेंऔर केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.

विज्ञापन

9 सितंबर के समान इस दिन भी पंच महापुरुष योग के तीन-तीन शक्तिशाली राजयोग यानी गुरु का हंस राजयोग, बुध का भद्र राजयोग और तुला का मालव्य राजयोग सक्रिय रहेंगे। इसके साथ ही सिंह राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यूं तो 10 सितंबर के ज्योतिषीय योग-संयोग से सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए ये योग-संयोग काफी लाभकारी योग बना रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको बड़ी सफलता और धन मिल सकता है?

विज्ञापन

10 सितंबर के लिए मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों को 10 सितंबर को करियर में ऊंची उड़ान लगाने का चांस मिल सकता है. हंस और मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव से अटका हुआ काम बनेगा. रुक हुआ धन प्राप्त होगा। पैतृक संपति से लाभ हो सकता है. जॉब कर रहे लोगों को नए असाइनमेंट मिलेंगे, जो उनकी प्रतिभा को साबित करेगा। पार्टनरशिप के कारोबार में लाभ होगा.

विज्ञापन

10 सितंबर के लिए मिथुन राशिफल

10 सितंबर का दिन मिथुन राशियों के जातकों के लिए भाग्योदय में वृद्धि करने वाला सिद्ध हो सकता है। आपके ऊपर बुध के भद्र राजयोग का असर बढ़ेगा। इससे आपके तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बढ़ेगी। रियल एस्टेट में किया निवेश लाभ देगा। धन की आमद बढ़ने से फायनेंशियल स्थति ठीक होगी। फॅमिली लेवल पर पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

10 सितंबर के लिए कर्क राशिफल

बृहस्पति कर्क राशि में ही हंस राजयोग बना रहे हैं, जो इस राशि के जातकों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकता है. राजनीति और एडमिनिस्ट्रेटिव काम से जुड़े लोग बड़ी सफलता पा सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों का कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ सकता है. कारोबार में लाभ से धन का प्रवाह तेज होगा. लग्जरी सामानों की पर्चेज कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा.

विज्ञापन

10 सितंबर के लिए कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 10 सितंबर का दिन बाधाओं की समाप्ति का दिन साबित हो सकता है. करियर-कारोबार दोनों में लाभ के योग बनेगे. इसका असर बैंक बैलेंस में दिखेगा. नौकरी बदलने के प्रयास में लोग सफल हो सकते हैं. मन मुताबिक पैकेज का ऑफर मिल सकता है. बचत के प्रयास सफल होंगे. संतान सुख प्राप्त होगा. लाइफ पार्टनर की हेल्प से रुके काम बनेंगे.

विज्ञापन

10 सितंबर के लिए तुला राशिफल‘

तुला राशि के जातकों के लिए 10 सितंबर का दिन एक चमकदार सफलता भरा दिन साबित हो सकता है. जीवन के भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है. आपके प्रयास से धन की आमद की गति तेज होगी. कॉस्मेटिक, फैशन, आभूषण और कला के व्यापार से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे. लव लाइफ में गर्माहट बढ़ेगी. आपके संबंध प्रभावशाली लोगों से बनेंगे, जो भविष्य में फलदायी होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ