Kaalchakra: सितंबर में कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का कामकाज? पढ़ें करियर राशिफल

Kaalchakra Today: आज 9 सितंबर 2026 के कालचक्र में आप मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के करियर राशिफल के बारे में जान सकते हैं, सभी राशियों का कामकाज कैसा रहेगा आप यहां पढ़ सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

RASHIFAL.jpg_8648b2

आज के कालचक्र में जानें करियर राशिफल (Pic Credit - News24)

Kaalchakra Today 9 September 2026: आज 9 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि का समापन दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है. इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो रही है. आज शिव योग सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक था, इसके बाद सिद्ध योग आरंभ हो रहा है. आज अश्लेषा नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र आरंभ होगा. आज वणिज, विष्टि और शकुनि करण बन रहा है.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में आप मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के करियर राशिफल के बारे में जान सकते हैं. सभी राशियों के लोगों को कामकाज में लाभ होगा या नुकसान उठाना पड़ेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. बता दें कि, आज अशुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. राहुकाल, यमगण्ड काल, आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से कालचक्र में सभी राशियों के सितंबर महीने के कामकाज राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को सितंबर महीने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आपके दशम भाव के स्वामी शनि और तृतीय भाव के शनि बुध हैं. यह दोनों ग्रह आमने-सामने हैं. आप लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. मेहनत के अनुसार आपको लाभ नहीं मिल सकेगा. अधिकारियों की ओर से आपके ऊपर दबाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है. नौकरी में बदलाव का विचार आता है, तो सोच-समझकर फैसला लें. धैर्य के साथ मेहनत करते रहें. 17 सितंबर को सूर्य के गोचर करने से आप लोगों के लिए स्थिति बदल सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को सितंबर महीने में कड़ी मेहनत करने से सफलता मिल सकती है. आप लोगों को धैर्य और निरंतरता से काम करना चाहिए. वृषभ राशि की कुंडली में शनि और चंद्रमा की स्थिति के अनुसार, आप लोगों के लिए समय औसत रहेगा. आप लोगों काम के कारण व्यस्त रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा. 18 सितंबर को मंगल ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने से आप भावुक हो सकते हैं. आप लोगों को निवेश करने से नुकसान हो सकता है. पैसों का निवेश सोच-समझकर करें.

विज्ञापन

अन्य सभी 12 राशियों के करियर राशिफल और कारोबार में लाभ या हानि के बारे में आप यहां जान सकते हैं. इसक बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ