Numerology Prediction 10 September 2026: अंक ज्योतिष गणना के अनुसार, 10 सितंबर, 2026 के दिन की अंक ऊर्जा बेहद खास साबित हो सकती है. इस तारीख का मूलांक 1 + 0 यानी 1 है, जबकि पूरी तारीख यानी 10 – 09 – 2026 का योग 1 + 0 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 20, फिर कुल योग 2 + 0 = 2 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 1 और भाग्यांक 2 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से है, ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व को बढ़ावा देते हैं. वहीं, भाग्यांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य के मित्र ग्रह हैं और कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता में अभिवृद्धि करते हैं। आपको बता दें कि इस अंक योग के संयोग को ‘राजा रानी की ऊर्जा का संयोग’ कहा गया है.
दूसरी ओर, 10 सितंबर का दिन गुरुवार है, जिसके स्वामी बृहस्पति हैं. इस प्रकार 10 सितंबर के दिन के उपर सूर्य के मूलांक और चंद्रमा के भाग्यांक की ऊर्जा के साथ गुरु का भी असर रहेगा. इससे यह दिन बेहद शुभ प्रभाव से युक्त हो गया है. इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग-संयोग से यूं तो सभी मूलांक प्रभावित होंगे, लेकिन यह 3 मूलांक के जातकों के लिए यह दिन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जिनको काम में फायदा होगा और अचानक धन लाभ भी हो सकता है?
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba Samadhi: नीम करोली बाबा की समाधि कहां है, कैसे विलीन हुए ‘महाराज जी’? जानें गुप्त सच
10 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 यानी जो किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे हैं, वैसे जातकों के लिए 10 सितंबर का दिन बेहद नायाब साबित हो सकता है। वर्क प्लेस पर आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होगी। जॉब कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या इम्पॉर्टेंट प्रोजेक्ट मिल सकता है। सोना खरीदने का विचार बन सकता है। किसी पुराने निवश से बड़ा रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
10 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल
10 सितंबर का भाग्यांक 2 है, जिसपर चंद्रमा का स्वामित्व है। लिहाजा इस दिन मूलांक 2 वालों के ऊर्जा एक अलग लेवल पर होगी। क्रिएटिव लोगों के लिए यह दिन नायाब साबित हो सकता है। लेखन, संगीत, डेयरी, फार्मा आदि काम से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने आइडिया से बॉस और मैनेजमेंट को खुश कर सकते हैं। भाग्यांक 2 के एक्टिव होने से अचानक धन लाभ हो सकता है। फॅमिली लेवल पर हर काम सेट रहेगा।
यह भी पढ़ें: Temples of India: फल-फूल नहीं, इस मंदिर में देवी को चढ़ाए जाते हैं 5 पत्थर, जानें पूरी कहानी और इतिहास
10 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
10 सितंबर का दिन गुरुवार है, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति मूलांक 3 के स्वामी और सूर्य-चंद्रमा के मित्र हैं। लिहाजा इस दिन मूलांक 3 लोग बेहद लाभ की स्थिति में हो सकते हैं। आप इस दिन कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वकालत, कंसल्टेंसी, धर्म और शिक्षा से जुड़े लोग बड़ा काम पा सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों के प्रमोशन की बात उठ सकती है। अचानक गुप्त धन लाभ भी होने के योग हैं। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: अगर चीजें जगह पर न हों, दूसरों का भी जीना हराम कर देते हैं इन 3 राशियों के लोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.