Zodiac Personality Traits: अगर चीजें जगह पर न हों, दूसरों का भी जीना हराम कर देते हैं इन 3 राशियों के लोग

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के कारण हर व्यक्ति का स्वभाव भिन्न होता है, जिसमेकन परफेक्शन पसंद लोग अव्यवस्था से अत्यधिक परेशान होते हैं. खासकर 3 राशि वालों लोगों में ‘हाइपर परफेक्शन’ का यह स्वभाव प्रमुखता से होता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं?

perfection-rashi

ज्योतिष के अनुसार 3 राशि के लोगों में हाइपर परफेक्शन का स्वभाव पाया जाता है. (Photo Credit: AI/News24)

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के अनुसार हर व्यक्ति स्वभाव अलग-अलग होता है. कुछ लोग शांत, कूल या बेपरवाह होते हैं, तो कुछ लोग तेज-तर्रार और परफेक्शन के दीवाने होते हैं. इसी संदर्भ में जरा ये सोचकर देखिए जिनके लिए ‘परफेक्शन’ की सब कुछ हो तो क्या होगा. अक्सर ये लोग घर हो या ऑफिस, चीजें सही जगह पर न हो, तो इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वे खुद तो परेशान होते ही हैं, दूसरों का जीना भी हराम कर सकते हैं. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लोगों में ऐसी ‘हाइपर परफेक्शन’ की प्रॉब्लम होती है?

यह भी पढ़ें: Mangal Sutra Rules: मंगलसूत्र के काले मोती क्यों माने जाते हैं खास? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशिचक्र की छठी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं और ये पृथ्वी तत्व की राशि है. बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग बेहद एनालिटिकल और परफेक्शन के दीवाने होते हैं. इन्हें हर चीज सलीके से पसंद होती है. अगर कोई इनके साजो-सामान को छेड़ कर थोड़ा भी बदलाव कर देता है, तो ये चिढ़ जाते हैं. जब तक चीजें ठीक नहीं होती हैं, ये टोक-टोक कर परेशान कर देते हैं.

मकर राशि (Capricorn)

राशिचक्र में मकर दसवीं राशि है, जिसके स्वामी शनि हैं, जो इन्हें नियमों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं. इसलिए ये लोग बेहद डिसिप्लिन्ड होते हैं. यह देखा गया है कि ये लोग के खास स्ट्रक्चर और रूटीन को फॉलो करते हैं. जब चीजें इनके अनुरूप नहीं होती हैं, तो वे काफी कठोर व्यवहार करते हैं और दूसरों पर हावी हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है और यह भी पृथ्वी तत्व से जुड़ी है. शुक्र के प्रभाव के कारण ये लोग स्थिरता, आराम और एक लयबद्ध जिंदगी जीना चाहते हैं. जब कोई इनके कम्फर्ट जोन में घुसपैठ कर छेड़छाड़ करता है, तो ये लोग काफी अग्रेसिव हो जाते हैं. इनके आक्रमक व्यवहार से इनके आसपास के लोगों को भी तनाव हो जाता है.

आपको बता दें, अक्सर अपनी एक व्यवस्थित लाइफस्टाइल में हर काम को सटीकता करने को आदि इन 3 राशियों के लोगों के जीवन अधिक घुसपैठ या छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये मिसमैनेजमेंट यानी अव्यवस्था को जरा भी बर्दाश्त नहीं करती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ